फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Tonk News: Cabinet Minister Kanhaiyalal Choudhary hoisted the flag amidst rain

Tonk News: कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने बारिश के बीच किया झंडारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

Thu, 15 Aug 2024 12:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 15 Aug 2024 12:50 PM IST
सार

बारिश के बीच ही कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने पुलिस परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। साथ ही प्रतिभाओं के साथ शहीदों की वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों और जिले के पत्रकारों को भी सम्मानित भी किया।

विज्ञापन
Tonk News: Cabinet Minister Kanhaiyalal Choudhary hoisted the flag amidst rain
बारिश के बीच परेड की सलामी लेते कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक जिले में गुरुवार को मूसलाधार बारिश के बीच आजादी का महापर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित हुए मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने मूसलाधार बारिश के बीच झंडारोहण किया। पुलिस परेड का निरीक्षण कर सलामी भी ली। साथ ही प्रतिभाओं के साथ शहीदों की वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों और जिले के पत्रकारों को भी सम्मानित किया। 

विज्ञापन


मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने प्रदेश के साथ देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए नमन किया। मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में सबसे मजबूत लोकतंत्र देश को मिल रहा है। हर क्षेत्र में आज भारत प्रगति कर रहा है। 
विज्ञापन


'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को गति देने की अपील
इंद्रदेव की मेहरबानी पर चौधरी ने कहा कि आज भारी बारिश के बीच लोगों में उत्साह आप देख सकते हैं। टोंक में भी किस तरह से लोगों में उत्साह दिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को गति देने की अपील करते हुए कहा कि हम सभी को एक पेड़ मां के नाम लगाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसलपुर बांध पूरा भरेगा
बीसलपुर बांध में पानी की कम आवक होने पर मंत्री चौधरी ने फिर कहा कि उदयपुर संभाग में बारिश कम हो रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि बालाजी महाराज और भगवान पर, अभी एक साल के पीने का पानी तो बीसलपुर बांध में आ चुका है। किसानों की भलाई के लिए पूरा डैम भरना चाहिए। मुझे पूर्ण विश्वास है कि बीसलपुर बांध पूरा भरेगा। 


अगर कुछ गलत किया है तो संत का श्राप मंजूर
उधर, मध्यप्रदेश के संत द्वारा मंत्री कन्हैयालाल चौधरी को नाग देवती के दंश का श्राप देने के मामले में भी बड़ी बेबाकी से बोलते हुए कहा कि मैं तो गाय माता की सेवा करता हूं, मैंने तो अपनी जमीन भी गौसेवा के लिए दी है। मैंने कभी कोई गलत नहीं किया है। अगर मैंने गलत किया हो तो संत का श्राप सत्य साबित होना चाहिए। मुझे उनका श्राप मंजूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed