फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Tonk News: Car Catches Fire After Collision with Truck on Diggi Highway, Driver Escapes Unharmed

Tonk News : डिग्गी हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, ट्रक की टक्कर से पांच बार पलटी कार में लगी आग, अनहोनी टली

Tue, 24 Dec 2024 11:10 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 24 Dec 2024 11:10 PM IST
सार

जिले के डिग्गी हाईवे पर डिग्गी से जयपुर लौट रही कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार कई पलटी खाकर खड़ी हो गई और आग की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
Tonk News: Car Catches Fire After Collision with Truck on Diggi Highway, Driver Escapes Unharmed
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के डिग्गी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम हुए एक सड़क हादसे में डिग्गी से श्रीजी महाराज के दर्शन कर जयपुर लौट रहे समर शर्मा की कार को डेचवास मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार पांच से सात बार पलटी खाकर सड़क पर खड़ी हो गई और कार में सवार समर शर्मा कार के भीतर ही बेहोश हो गए। कुछ ही देर में कार आग की चपेट में आ गई। 

विज्ञापन


हादसा इतना भयंकर था कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए समर शर्मा को जलती हुई कार से बाहर निकाल लिया, जिससे कोई अनहोनी होने से बच गई। 
विज्ञापन


हादसे के कारण जयपुर-डिग्गी-भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर लंबा जाम लग गया। यातायात ठप होने से सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही डिग्गी थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया और पुलिस ने यातायात बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से बाहर निकाले जाने के बाद समर शर्मा को प्राथमिक उपचार दिया गया। समर ने बताया, "डिग्गी श्रीजी महाराज के दर्शन के बाद यह हादसा हुआ। मुझे ऐसा लगता है कि यह केवल महाराज की कृपा और ग्रामीणों की तत्परता थी, जिसने मेरी जान बचाई।"

डिग्गी थाने के एएसआई रमेशचंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मय जाब्ते मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से कार में लगी आग को बुझाया। कार मालिक की शिकायत के बाद अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।


हादसे के बाद जले हुए कार के मलबे को देखने के लिए सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जुट गए, जिससे हाईवे पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जाम खुलवाया और यातायात को सामान्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed