सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News: After 45 years, Saud Saeedi of Muslim community becomes Congress District President

Tonk News: 45 साल बाद मुस्लिम समाज को मिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सऊद सईदी की ताजपोशी पर पार्टी में उत्साह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Sun, 23 Nov 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Tonk News: कांग्रेस ने टोंक में करीब 45 साल बाद मुस्लिम समाज से सऊद सईदी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। घोषणा के बाद उनके आवास पर कार्यकर्ताओं का भारी जुटान दिखा। सईदी ने आलाकमान का आभार जताया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बात कही।
 

Tonk News: After 45 years, Saud Saeedi of Muslim community becomes Congress District President
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सऊद सईदी का जोरदार स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टोंक में लगभग 45 साल बाद कांग्रेस ने मुस्लिम समाज से जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। हाल ही में हुए जिलाध्यक्ष चुनाव के बाद मुस्लिम समाज के नेताओं द्वारा जताए गए विरोध और असंतोष के चलते पार्टी आलाकमान ने संगठनात्मक समीकरणों को संतुलित करते हुए यह निर्णय लिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य सऊद सईदी को आधिकारिक रूप से जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है।

Trending Videos

 
घोषणा के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं का जुटान
सऊद सईदी की नियुक्ति की घोषणा होते ही सुबह से ही उनके आवास पर नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया। जगह-जगह आतिशबाजी हुई और कार्यकर्ताओं ने मालाएं पहनाकर तथा साफा बांधकर नए जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष हरीप्रसाद बैरवा स्वयं भी अपने समर्थकों के साथ सईदी के आवास पहुंचे और उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत
 
सईदी ने आलाकमान और सचिन पायलट के प्रति जताया आभार
मीडिया से बातचीत में सऊद सईदी ने कहा कि कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर समाज के लोगों की यह मांग लंबे समय से उठ रही थी कि जिलाध्यक्ष मुस्लिम समाज से होना चाहिए। सईदी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट की प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाले नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों को ध्यान में रखते हुए वे कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष में रहते हुए जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Udaipur Royal Wedding: झीलों के बीच हुई अमेरिकी अरबपति की बेटी की शाही शादी, अब जेनिफर लोपेज करेंगी परफॉर्म
 
कांग्रेसी नेताओं ने फैसले को बताया संतुलित और स्वागतयोग्य
पूर्व जिलाध्यक्ष हरीप्रसाद बैरवा ने कहा कि भले ही सऊद सईदी मुस्लिम समाज से आते हैं, लेकिन वे हमेशा सभी वर्गों और समाज को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। वहीं सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज फागणा ने इस निर्णय को सराहनीय बताते हुए सचिन पायलट के नेतृत्व की तारीफ की और कहा कि यह कदम संगठन को नए सिरे से मजबूती देगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed