फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Tonk News: CP Joshi said while talking to the media - Congress has always done politics of blood and division

Tonk News : मीडिया से बातचीत में बोले सीपी जोशी- कांग्रेस ने हमेशा से ही खून और बंटवारे की राजनीति की है

Sat, 09 Nov 2024 09:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 09:07 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने टोंक में  पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही खून और बंटवारे की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि अब जनता कांग्रेस का असली चेहरा जान चुकी है।

विज्ञापन
Tonk News: CP Joshi said while talking to the media - Congress has always done politics of blood and division
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस नेताओं के बयानों पर बड़ा पलटवार किया। जोशी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने हमेशा से ही खून और बंटवारे की राजनीति की है। 1947 से लेकर अब तक का इतिहास उठाकर देख लो, इन्होंने प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए भारत माता के टुकड़े करा दिए।

विज्ञापन


कांग्रेस ने देश को धर्म, मजहब और जाति के आधार पर बांटने का काम किया है। सीपी जोशी ने कहा कि अब देश की जनता कांग्रेस का असली चेहरा जान चुकी है इसीलिए जो कांग्रेस पार्टी देश में और अनेक प्रदेशों में सत्ता में थी, आज वो एक क्षेत्रीय पार्टी की तरह हो गई है। 
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि आज भी कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टियों को दबाव में है, यही वजह है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली में कांग्रेस को वोट नहीं दे पाए और उन्हें किसी और चिन्ह पर वोट देना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा से इस देश को अपना परिवार माना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानते हुए सभी के लिए विकास योजनाएं चलाई हैं। उपचुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी सातों सीटों पर भाजपा की जीत पक्की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed