{"_id":"66d43df90b2a4819e5057efc","slug":"tonk-news-deadly-attack-on-lawyer-returning-from-court-habitual-criminals-were-angry-for-helping-police-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tonk News: कोर्ट से लौट रहे वकील पर जानलेवा हमला, पुलिस की मदद करने से नाराज आदतन अपराधियों ने सरियों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News: कोर्ट से लौट रहे वकील पर जानलेवा हमला, पुलिस की मदद करने से नाराज आदतन अपराधियों ने सरियों से पीटा
Sun, 01 Sep 2024 03:42 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 01 Sep 2024 03:42 PM IST
सार
किसी मामले में पुलिस की मदद करने से नाराज बदमाशों ने कोर्ट से घर लौट रहे वकील पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बेसुध वकील को मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वकील ने नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
घायल वकील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में कोर्ट से घर लौट रहे वकील पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल वकील का टोंक के सआदत अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल वकील ने नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए बताया कि एक मामले में पुलिस की मदद किए जाने से नाराज बदमाशों ने यह काम किया है।
विज्ञापन
वकील पर हुए जानलेवा हमले की घटना पर टोंक के बार एसोसिएशन ने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। घायल वकील आसिम पठान ने बताया कि बीती शाम कोर्ट से कामकाज निपटाकर घर लौट रहे थे, इसी दौरान मोतीबाग रोड पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने लाठी-सरिये से हमला कर दिया और हमले के बाद बेसुध होकर गिरे वकील को आरोपी जान से मरने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल वकील को सआदत अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पीड़ित वकील का कहना है किसी मामले में पुलिस की मदद किए जाने से नाराज बदमाशों ने उन पर हमला किया है। वहीं मामले को लेकर बार एसोसिएशन टोंक के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने भी मामले मे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले को लेकर बार एसोसिएशन कल पुलिस अधिकारीयों को ज्ञापन भी सौंपेगी। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने घायल वकील का मेडिकल करवाकर नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन