{"_id":"66f9610ef1468ddfe508bad0","slug":"tonk-news-farmer-murdered-in-the-field-in-hathona-village-of-tonk-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tonk News: टोंक के हाथोना गांव में किसान की हत्या, रंजिश का आरोप, पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News: टोंक के हाथोना गांव में किसान की हत्या, रंजिश का आरोप, पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया
Sun, 29 Sep 2024 07:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 29 Sep 2024 07:46 PM IST
सार
टोंक के बरोनी थाना क्षेत्र के हाथोना गांव में फसल की रखवाली करने गए किसान मुकेश गुर्जर का खून से सना शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पीड़ित के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक के बरोनी थाना इलाके के हाथोना गांव में फसल की रखवाली करने गए किसान का अपने ही खेत में खून से सना शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बरोनी थाना इंचार्ज नूर मोहोम्मद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस की FSL टीम ने भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया। मृतक किसान मुकेश गुर्जर के गुस्साए परिजनों ने पुलिस को शव उठाने से इंकार कर दिया। करीब तीन घंटे तक पुलिस समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन बान नहीं बनी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के नामज़द आरोपियों को हिरासत में लिया, जिसके बाद परिजन शांत हुए। नामजद आरोपियों के हिरासत में लिए जाने के बाद परिजनों ने पुलिस को मौके से शव उठाने दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंची, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक किसान मुकेश गुर्जर के चहरे सहित शरीर के अन्य अंगों पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है। आरोपों के बाद बरोनी पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन