{"_id":"699c5d28ab908143590cdf5d","slug":"tonk-news-mp-harishchandra-meera-written-letter-praimninster-narendra-modi-tonk-news-c-1-1-noi1342-3983865-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबल वितरण विवाद गहराया: सुखबीर सिंह जौनपुरिया के खिलाफ पीएम को लिखा पत्र, हरीश मीणा ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबल वितरण विवाद गहराया: सुखबीर सिंह जौनपुरिया के खिलाफ पीएम को लिखा पत्र, हरीश मीणा ने की कार्रवाई की मांग
Mon, 23 Feb 2026 09:33 PM IST
टोंक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: टोंक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 09:33 PM IST
सार
Blanket Distribution Controversy Deepens: टोंक में कंबल वितरण कार्यक्रम से जुड़े विवाद पर सांसद हरीश चन्द्र मीणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। मामले ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।
विज्ञापन
सांसद हरीश मीणा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के टोंक के पूर्व सांसद और बीजेपी नेता सुखबीर सिंह जौनपुरिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जानकारी के अनुसार एक कार्यक्रम में कंबल वितरण के दौरान जौनपुरिया ने एक महिला से उसका नाम पूछा और कथित रूप से यह कहते हुए कंबल वापस ले लिया कि जो लोग पीएम को गाली देते हैं, उन्हें कंबल लेने का अधिकार नहीं है। इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने सफाई देते हुए कहा है कि यह कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं था, बल्कि पूरी तरह से निजी कार्यक्रम था। इसके बावजूद राजस्थान की सियासत में इस मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ गया है।
विज्ञापन
हरीश चन्द्र मीणा की प्रतिक्रिया
इस मामले पर विपक्ष के नेता हमलावर हो गए हैं। सवाई माधोपुर लोकसभा सांसद हरीश चन्द्र मीणा ने निवाई क्षेत्र के ग्राम करेडा बुजुर्ग में घटित घटना पर गहरी चिंता और कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस कृत्य को अमानवीय और असंवेदनशील बताते हुए संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर सीधा आघात करार दिया है।
विज्ञापन
पढ़ें- Rajasthan News: नाम पूछकर वापस लिया कंबल, पूर्व सांसद के वीडियो से गरमाई सियासत, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल
प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग
सांसद हरीश चन्द्र मीणा ने इस संबंध में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा पूर्व सांसद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इससे देश में स्पष्ट संदेश जाना चाहिए कि धर्म, जाति या राजनीतिक विचारधारा के आधार पर किसी भी नागरिक के साथ भेदभाव करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है।
पत्र में सांसद ने उल्लेख किया है कि यदि सार्वजनिक जीवन से जुड़े प्रभावशाली लोग समाज को धर्म और विचारधारा के आधार पर बांटने का प्रयास करेंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तो सामाजिक सौहार्द, आपसी विश्वास और देश की एकता पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। उनके अनुसार एक जनप्रतिनिधि रह चुके व्यक्ति द्वारा इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चिंताजनक है।
सामाजिक सौहार्द पर चिंता
सांसद मीणा ने कहा कि भारत की पहचान विविधता में एकता और सामाजिक सद्भाव से है। उन्होंने यह भी कहा कि इसे कमजोर करने वाली किसी भी मानसिकता के विरुद्ध सख्त कदम उठाना आवश्यक है। उनके अनुसार इस घटना से प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा और देश की छवि प्रभावित हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से त्वरित हस्तक्षेप कर न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।