{"_id":"69bff66a22edac1f3202516f","slug":"tonk-news-namaji-murder-moulavi-arest-by-diggi-police-tonk-news-c-1-1-noi1342-4079088-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: टोंक में नमाजी की हत्या का खुलासा, मौलवी गिरफ्तार; 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: टोंक में नमाजी की हत्या का खुलासा, मौलवी गिरफ्तार; 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज मामला
Sun, 22 Mar 2026 09:59 PM IST
टोंक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: टोंक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 09:59 PM IST
सार
Tonk News: टोंक के कलमण्डा गांव में मस्जिद के अंदर नमाजी की हत्या के मामले में पुलिस ने 48 घंटे में मौलवी आरोपी को गिरफ्तार किया। मामूली विवाद के बाद घटना हुई थी। पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपी को पाली से पकड़ा।
विज्ञापन
मस्जिद में नमाजी की हत्या करने का आरोपी मौलवी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक जिले के डिग्गी थाना इलाके के कलमण्डा गांव में ईद से दो दिन पहले हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। मस्जिद के अंदर एक नमाजी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की वारदात सामने आने के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया था।
विज्ञापन
48 घंटे में आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशन और एएसपी पुष्पेन्द्र सिंह सोलंकी के सुपरविजन में गठित टीमों ने महज 48 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और फील्ड इंटेलिजेंस का समन्वित उपयोग किया।
विज्ञापन
मामूली विवाद से बना हत्या का कारण
जांच में सामने आया कि 18 मार्च को हुए एक मामूली मनमुटाव ने अगले ही दिन गंभीर रूप ले लिया। आरोपी ने बाथरूम में घात लगाकर पीड़ित पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान पीड़ित की मौत
घटना में गंभीर रूप से झुलसे पीड़ित को इलाज के लिए जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पढ़ें- Rajasthan: उदयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, NDPS केस में आठ लाख की रिश्वत लेते SHO और कॉन्स्टेबल गिरफ्तार
आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 50 से ज्यादा मोबाइल नंबरों की सीडीआर जांच की। टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी का रूटमैप तैयार किया गया, जिसके आधार पर उसे पाली जिले से गिरफ्तार किया गया।
न्यायालय में पेश, जांच जारी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। इस कार्रवाई को पुलिस की त्वरित और समन्वित कार्यशैली का उदाहरण माना जा रहा है।