फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Tonk News: Pilot made a sharp attack on Kirori's raids, said- the minister is exposing his own people

Tonk News: किरोड़ी के छापों पर पायलट ने किया तीखा वार, बोले- अपनों को ही बेनकाब कर रहे हैं मंत्री

Fri, 06 Jun 2025 12:14 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 12:14 PM IST
सार

जिले में विधायक कोटे से बने सभा भवन के लोकार्पण के लिए टोंक पहुंचे विधायक सचिन पायलट ने मंत्री किरोड़ीलाल मीणा द्वारा चलाए जा रहे छापेमारी अभियान को लेकर तंज कसते हुए कहा कि राज्य के मंत्री अपनों को ही बेनकाब कर रहे हैं।

विज्ञापन
Tonk News: Pilot made a sharp attack on Kirori's raids, said- the minister is exposing his own people
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के दिग्गज नेता और टोंक विधायक सचिन पायलट ने एक बार फिर प्रदेश की सियासत में गरमाहट ला दी है। गुरुवार शाम टोंक में विधायक कोटे से बने सभा भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे पायलट ने राज्य सरकार और केंद्रीय सत्ता पर तीखे सवाल दागे। खासकर खाद-बीज घोटाले को लेकर पायलट ने मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के छापेमारी अभियान पर करारा तंज कसते हुए कहा कि ये छापे चोर बजारियों पर पड़ रहे हैं या फिर अपने ही साथ काम करने वालों को एक्सपोज किया जा रहा है, यह अभी तक साफ नहीं है।
विज्ञापन


पायलट ने कहा कि राज्य में मंत्री खुद छापे मार रहे हैं और उनकी कार्रवाई से सत्ता के और भी बड़े केंद्र विचलित हो रहे हैं। यह सब देखकर लगता है कि मामला सिर्फ मिलावट और कालाबाजारी का नहीं, बल्कि सत्ता के भीतर के खेल का है। उन्होंने कहा कि खाद-बीज घोटाले जैसी बड़ी साजिशें बिना किसी राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं हैं। इतने बड़े स्तर पर मिलावट, जमाखोरी, कालाबाजारी किसी के आशीर्वाद के बिना कैसे हो सकती है? यदि सरकार वाकई में सख्त है तो केवल दिखावटी कार्रवाई नहीं, असली मास्टर माइंड को पकड़कर जेल भेजे। पायलट ने मांग की कि ऐसे मामलों में केवल छोटों पर कार्रवाई करने की बजाय असली गुनहगारों को भी बेनकाब किया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Rajasthan News: सरकारी अफसर ही बना पेपर लीक का सौदागर, एसओजी ने कार्रवाई कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन


गुर्जर महापंचायत पर भी बोले पायलट

पीलूपुरा में होने वाली गुर्जर महापंचायत पर पायलट ने कहा कि अगर संविधान में दिए गए अधिकारों और गजट नोटिफिकेशन का पालन नहीं होता तो जनता को सवाल पूछने का पूरा हक है। उन्होंने केंद्र सरकार को भी इस मामले में चेताया और कहा कि यदि सामाजिक न्याय की बातें सिर्फ कागजों तक सीमित रहीं तो समाज आंदोलन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed