फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Tonk News: BJP's Rajendra Gurjar got more than 1 lakh votes on Deoli-Uniara seat, biggest victory till date

Tonk News : देवली-उनियारा सीट पर भाजपा के राजेंद्र गुर्जर को मिले 1 लाख से ज्यादा वोट, अब तक की सबसे बड़ी जीत

Sat, 23 Nov 2024 05:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 05:04 PM IST
सार

विधानसभा उपचुनावों की सबसे चर्चित देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर भाजपा के राजेंद्र गुर्जर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर नाराज नरेश मीणा द्वारा चुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने के बाद यह सीट चर्चा में बनी हुई थी।

विज्ञापन
Tonk News: BJP's Rajendra Gurjar got more than 1 lakh votes on Deoli-Uniara seat, biggest victory till date
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक जिले में देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यहां भाजपा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा को 41121 वोटों से हराया। एसडीएम को थप्पड़ मारने को लेकर यह सीट काफी चर्चा में रही थी। 

विज्ञापन


निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा, जो कि पूर्व में बारां जिले के छबड़ा विधानसभा सीट से भी कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ चुके हैं, ने इस बार अपना गृह जिला छोड़कर टोंक के देवली-उनियारा से कांग्रेस प्रत्याशी कस्तूरचंद मीणा के खिलाफ निर्दलीय के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया था। नरेश ने इस उपचुनाव में 59 हजार 345 वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ रहे कस्तूरचंद मीणा को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा, उन्हें 31 हजार 138 वोट मिले। विजयी उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र गुर्जर को 1 लाख 259 वोट प्राप्त हुए, जो कि यहां से भाजपा का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन


चुनाव संपन्न होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने कहा कि समरावता गांव की घटना के बाद चुनाव चुनौतीपूर्ण हो गया था लेकिन प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव को संपन्न कराया। घटना से सबक लेते हुए प्रशासन ने अपने आपको अलर्ट मोड पर रखा, जिससे ऐसी घटनाओं की दोबारा पुनरावृत्ति ना हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed