{"_id":"69a83dedb3e67b98f70cf1b8","slug":"tonk-news-road-accident-one-women-death-5-injured-tonk-news-c-1-1-noi1342-4015602-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tonk News: खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, दो मासूमों समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News: खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, दो मासूमों समेत पांच घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: टोंक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
सार
खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार टोंक में हादसे का शिकार हो गई। तेज टक्कर के बाद कार पलटने से एक महिला की मौत हो गई और अन्य लोग घायल हो गए।
टोंक में दर्दनाक सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
खाटू श्याम मंदिर के दर्शन कर कोटा लौट रहे श्रद्धालुओं की कार टोंक में वैष्णो देवी पुलिया के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलटने के बाद उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुंचे बरौनी थाना पुलिस के एएसआई शंकर ने बताया कि कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। हादसे में पूनम पत्नी जतिन गुप्ता (40), निवासी महावीर नगर विस्तार-6, कोटा की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: Barmer News: गुलाबी रंग में रंगी खाकी, पुलिसकर्मियों ने जमकर उड़ाया गुलाल, रविन्द्र भाटी भी होली खेलने पहुंचे
वहीं विश्वा पत्नी रोहित सोनी, निवासी छबड़ा गंभीर रूप से घायल हो गईं। अन्य घायलों में जतिन गुप्ता, रोहित सोनी सहित दो बच्चों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से टोंक के सआदत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला और एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रैफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही बरौनी थाने से एएसआई शंकर, चालक रमेश और पुलिसकर्मी कुलदीप मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
Trending Videos