फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Tonk News: Ruckus during nomination of Congress candidate KC Meena in Deoli-Uniyara

Tonk News: देवली-उनियारा में कांग्रेस के केसी मीना के नामांकन में हंगामा, बागी नरेश मीना की पुलिस से झड़प

Fri, 25 Oct 2024 09:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 25 Oct 2024 09:35 PM IST
सार

राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। टोंक जिले की देवली-उनियारा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी केसी मीना और कांग्रेस के बागी नरेश मीना ने आज नामांकन दाखिल किया। नरेश मीना ने कांग्रेस नेताओं के मंच पर पहुंचने का प्रयास किया, जिस दौरान पुलिस के साथ झड़प भी हुई।

विज्ञापन
Tonk News: Ruckus during nomination of Congress candidate KC Meena in Deoli-Uniyara
मीडिया से बात करते नरेश मीना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव ने पूरी सियासी रंगत पकड़ ली है। आज नामांकन के आखिरी दिन टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी केसी मीना ने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं कांग्रेस के बागी नरेश मीना ने भी अपना निर्दलीय नामांकन दाखिल कर कांग्रेस का सिरदर्द बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन


नरेश मीना के नामांकन के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ झपड़ और टकराव भी हुआ। वहीं नरेश मीना ने कांग्रेस प्रत्याशी केसी मीना की नामांकन सभा को संबोधित कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के मंच पर घुसने की नाकाम कोशिश भी की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने नरेश मीना और उसके समर्थकों को गेट के बाहर ही रोक दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद नरेश मीना ने जमकर हंगामा भी किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टिकाराम जूली, पूर्व मंत्री रघु शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी केसी मीना की नामांकन सभा को संबोधित भी किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा के केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत बोले- राजस्थान में कांग्रेस की लहर 
गहलोत ने चुटकियां लेते हुए कहा कि अब कोई काले धन की बात नहीं करता, अब कोई महंगाई की बात नहीं करता, अब कोई बेरोजगारी की बात नहीं करता। हमने विकास के काम किए तो उन पर भी कोई बात करने को तैयार नहीं है। राजस्थान में कांग्रेस की लहर है। विधानसभा चुनावों में जनता ने प्यार दिया, लोकसभा चुनावों में भी खूब आशीर्वाद दिया। अब उपचुनावों में भी हम राजस्थान की सातों सीटें जीतेंगे। देवली-उनियरा की सीट पर केसी मीना को जिताकर भेजना है। संसद में हरीश मीना आपकी आवाज उठाएंगे और विधानसभा में केसी मीना आपकी समस्याओं को रखेंगे। 


मगरमच्छ-मगरमच्छ करते हैं, छिपकली भी पकड़ नहीं पाए
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल के पेपर लीक मामले में मगरमच्छों की गिरफ्तारी के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि मगरमच्छ-मगरमच्छ करते हैं अब तक छिपकली तो पकड़ नहीं पाए। वहीं पूर्व मंत्री रघु शर्मा ने भाजपा के परिवारवाद पर तीखा हमला करते हुए कहा कि किरोड़ी लाल मीना को सवाईमाधोपुर से टिकट देकर मंत्री बिना दिया। भाई जगमोहन को दौसा से टिकट दे दिया एक भतीजे को भी टिकट दे दिया। पूरे परिवार को बना दिया। अब भाजपा वाले जरा बता दे कि परिवारवाद किसे कहते है। इधर नरेश मीना ने भी सांसद हरीशचंद्र मीना को लेकर गम्भीर आरोप लगाए है। नरेश मीना ने टिकट को बेचने के आरोप लगाते हुए कहा है कि अब लड़ाई आर पार की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed