{"_id":"684832aefde0b75ac50bb23c","slug":"tonk-news-sachin-pilot-and-harishchandra-meena-expressed-condolences-on-banas-river-accident-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: टोंक में बनास नदी हादसे पर सचिन पायलट और हरीशचंद्र मीना ने जताई संवेदना, प्रशासन से राहत की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: टोंक में बनास नदी हादसे पर सचिन पायलट और हरीशचंद्र मीना ने जताई संवेदना, प्रशासन से राहत की मांग
Tue, 10 Jun 2025 06:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 10 Jun 2025 06:57 PM IST
सार
Tonk News: टोंक में बनास नदी हादसे को लेकर विधायक सचिन पायलट और सांसद हरीशचंद्र मीना ने संवेदना जताई है। दोनों नेताओं ने प्रशासन को पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
टोंक विधायक सचिन पायलट तथा सांसद हरीशचंद्र मीना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक जिले में बनास नदी में हुए एक दुखद हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। जयपुर से भ्रमण के लिए आए कुछ युवकों के नदी में डूबने से कई की मृत्यु हो गई, जबकि कुछ को प्रशासन ने सकुशल बचा लिया। इस हृदयविदारक घटना पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट तथा सांसद हरीशचंद्र मीना ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। दोनों नेताओं ने प्रशासन को पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Ranthambore News: एरोहेड बाघिन के तीनों शावक अलग-अलग सेंक्चुरी में होंगे शिफ्ट, एनटीसीए ने अनुमति दी
विज्ञापन
हादसे पर सचिन पायलट का शोक संदेश
टोंक विधायक सचिन पायलट ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि टोंक की बनास नदी में जयपुर से भ्रमण के लिए आए युवकों के डूबने और कुछ की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। पायलट ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें इस असहनीय कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ युवकों को प्रशासन द्वारा सकुशल बचा लिया गया है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस दुखद घटना से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
सचिन पायलट ने कहा कि बनास नदी में हुए इस हादसे का समाचार हृदयविदारक है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाए।
यह भी पढ़ें- Jaipur News: सीएम भजनलाल शर्मा बोले- मोदी सरकार के 11 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की गौरवशाली यात्रा हैं
सांसद हरीशचंद्र मीना ने जताई संवेदना, राहत की मांग की
टोंक के सांसद हरीशचंद्र मीना ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। अपने सोशल मीडिया संदेश में उन्होंने लिखा कि जयपुर से टोंक की बनास नदी में घूमने आए आठ युवकों के डूबने से हुई मृत्यु की घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मीना ने जिला प्रशासन से फोन पर बात कर तत्काल राहत कार्य शुरू करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान कर राहत दी जाए।
हरीशचंद्र मीना ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। मैंने प्रशासन को राहत कार्य तेज करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी से प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता देने का आग्रह है।