फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Tonk News: Sachin Pilot, who reached Tonk, verbally attacked BJP on Ravneet Singh's statement

Rajasthan News: पायलट बोले- रवनीत के बयान पर का खंडन नहीं आया, मतलब उनको भारत की राजनीति में ऐसा संवाद पसंद है

Fri, 20 Sep 2024 06:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 20 Sep 2024 06:57 PM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट एक दिवसीय दौरे पर टोंक पहुंचे और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। भाजपा नेताओं के बयानों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन में भाग लेते हुए उन्होंने गांधी परिवार की कुर्बानियों का जिक्र किया और भाजपा नेताओं पर तीखा हमला किया।

विज्ञापन
Tonk News: Sachin Pilot, who reached Tonk, verbally attacked BJP on Ravneet Singh's statement
टोंक में मीडिया से चर्चा करते सचिन पायलट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक सचिन पायलट आज एक दिवसीय दौरे पर टोंक पहुंचे। उन्होंने चिरोंज और मोलाईपुरा में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रमों में शिरकत की। इसके साथ ही सचिन पायलट टोंक शहर के घंटाघर चौराहे पर आयोजित भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयानों के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान सचिन पायलट ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा नेताओं को जमकर घेरा।

विज्ञापन


पायलट ने कहा कि गांधी परिवार ने जो कुर्बानियां दी हैं वो एक भी भाजपा नेता के परिवार ने दी हो तो मुझे बता दें। पायलट ने इंदिरा गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि वो पहली निर्वाचित प्रधानमंत्री थी, जिनकों उनके ही घर में घुस कर गोलियों से भून दिया गया। राजीव गांधी बम से उड़ा दिया गया, लेकिन यह तो वो भाजपा है जिसके नेताओं के पूर्वज अपने घरों की छतों पर देश का झंडा लगाने से भी कतराते थे। पायलट ने भाजपा नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा हम महात्मा गांधी और नेहरू की पार्टी के कार्यकर्ता हैं, लेकिन यह मत समझिए किए भाजपा के नेता हमें ललकारे और हम घरों छुप जाएंगे।
विज्ञापन


अपनी दुकान जमाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं बिट्टू 
रवनीत सिंह बिट्टू के बयानों पर पायलट ने पलटवार करते हुए कहा कि यह खुद कांग्रेस में थे, इनकी तीनों पीढ़ियां कांग्रेस में थीं। यह नए-नए भाजपा में गए हैं तो अपनी दुकान जमाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। ना तो भारत सरकार ना भाजपा के शीर्ष नेतृत्व इसका खंडन कर रहे हैं। इसका मतलब साफ-साफ है कि इस प्रकार की भाषा का वो अनुमोदन करते हैं, उनकों पसंद है कि भारत की राजनीति में ऐसा संवाद हो, जिसमें गालियां दी जाएं, धमकी भी दी जाएं। हम कानूनी कार्रवाई भी करेंगे और राजनीति स्तर पर भी भाजपा को चैलेंज करेंगे। मुझे लगता है कि इसका सबसे तगड़ा जवाब आने वाली 8 अक्टूबर को आएगा, जब मतगणना होगी और पूर्ण बहुमत के साथ हरियाणा और जम्मू कश्मीर में इंडिया अलाइंस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावों डटकर लड़ेंगे और जीतेंगे
राजस्थान के विधानसभा उपचुनावों में गठबंधन को लेकर पायलट ने कहा कि अलाइंस लोकसभा चुनावों के लिए बना था, लेकिन जिन-जिन राज्यों में विपक्ष की एकजुटता हो एक रख सकते हैं वो हम करेंगे, लेकिन मैं इतना कहना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी अपने आप में इतनी सक्षम है कि सभी चुनावों डटकर लड़ेंगे और जीतेंगे। लेकिन फिर दिल्ली का इंडिया अलाइंस के लोगों का निर्णय होगा वो सबकों स्वीकार करना होगा। लेकिन हम लोगों को अपना संगठन, अपना नेता, नेतृत्व पर इतना भरोसा है कि तमाम चुनौतियों का अकेले सामना भी कर सकते हैं। 

राजीव गांधी सेवा केंद्र का नाम बदलकर अटल सेवा केंद्र रखना था रख दिया
राजस्थान में आरपीएससी में पेपर लीक मामले में पुनर्गठन को लेकर पायलट ने फिर कहा कि हम चाहते हैं कि बेइमानी बंद हो, पेपर लीक का सिलसिला समाप्त हो, रिश्वत देकर नौकरी देनी बंद हो, अब उसको आप संज्ञा क्या दो, रिफॉर्म दो, पुनर्गठन दो, बदलाव दो, भंग करो, कुछ भी करों लेकिन यह सब सरकार की इच्छा शक्ति पर निर्भर करता है, आपकी इच्छा शक्ति हो आप वो काम कर सकते हैं। पायलट ने बदलाव के उदाहरण देते हुए कहा कि आपने राजीव गांधी सेवा केंद्र का नाम बदलकर अटल सेवा केंद्र रखना था रख दिया। पायलट ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह बताइए कि इस पर कौन रोक रहा है। नौकरियों की बिक्री हो रही है, लोगों पैसा लेते हुए पकड़े जा रहे हैं। घूस ले रहे हैं, फिर भी आप कुछ नहीं कर रहे हैं और मुझे लगता है कि नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ा करने का अधिकार किसी को नहीं है, फिर भी आप कर रहे हो, ना सरकार को ना किसी नेता को ना किसी पार्टी को। यह जो आरपीएससी की बाकी भर्तियां है जब नौजवानों का कॉफिडेंस है, आत्मविश्वास हैविश्वसनीय खत्म हो जाएगी सिस्टम के ऊपर से फिर हम क्या करेंगे। इसलिए समय रहते बदलाव करना पड़ेगा,इसमें संकोच क्या है मुझे समझ नहीं आता है। आप कभी संविधान की आड़ में, कभी कानून की आड़ में, कभी कहते हो हाथ बंधे हुए है, आप मुझसे उपाय पूछ रहे है। आप छोड़ दिजिए हम करके दिखाएंगे आपकों, यह तो सिर्फ बहानेबाजी है, इसकों बचाने का क्या मतलब है, सब-इंस्पेक्टर भर्ती मामले में सवाल उठाते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि सरकार क्या करेंगी, लेकिन लोगों का विश्वास उठ रहा है। वो बड़ा चिंता का विषय है। डिंपल मीना हत्याकांड के मामले में भी पायलट ने कहा कि निश्चित ही इस पूरे मामले को लेकर जांच होनी चाहिए।

क्या राजनीति हो रही है
टोंक कोतवाली पुलिस थाने में राहुल गांधी के खिलाफ बीते दिन दर्ज हुई एफआईआर के मामले में भी सचिन पायलट ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि जिसको आप गाली दे रहे हो, धमकी दे रहे हो, जान से मारने की धमकी दे रहे हो, उसके खिलाफ आप एफआईआर भी करवा रहे हो। मतलब कुछ समझ नहीं आ रहे है कि क्या राजनीति हो रही है। 


सत्ता कुछ बोलती है, संगठन कुछ बोलता है
सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपकी सरकार बनी है 10 महीने पहले, विकास के काम करवाओं, जनता की बात सुनों, जो खींचतान इस सरकार में हो रही है, इतने सत्ता के केंद्र बन चुके हैं कि किसी को मालूम नहीं है कि कौन मंत्री है, कौन नहीं है, सत्ता कुछ बोलती है, संगठन कुछ बोलता है, बिखराव हो चुका है, इतना नेतृत्व विहिन यह प्रदेश चल रहा है, यह बड़ा दुर्भाग्य है। 
अभी से ही सरकार का रायता बिगड़ चुका है। मुझे बड़ा दुख है कि जिन उम्मीदों से सरकार बनी थी, पूरी नहीं हो पा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed