सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Tonk News: Saint Rajgiri Maharaj's Kanak Dandavat Yatra with a Vow to Make Sachin Pilot the Chief Minister

पायलट को CM बनाने को अनोखी साधना: मन्नत के साथ कनक दंडवत यात्रा कर रहा संत, सुर्खियां बटोर रहा शख्स है कौन?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanak Dandavat Yatra for Sachin Pilot: करौली के संत राजगिरी महाराज सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मन्नत के साथ कनक दंडवत यात्रा कर रहे हैं। करौली से द्वारकापुरी की इस यात्रा में वे प्रतिदिन दंडवत करते हुए आगे बढ़ रहे हैं और अब तक 145 किलोमीटर तय कर चुके हैं।

Tonk News: Saint Rajgiri Maharaj's Kanak Dandavat Yatra with a Vow to Make Sachin Pilot the Chief Minister
सचिन पायलट को सीएम बनाने की मन्नत के साथ कनक दंडवत यात्रा करते साधु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में वर्ष 2028 के विधानसभा चुनावों में अभी काफी समय है, लेकिन उससे पहले ही सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मन्नत को लेकर एक संत की अनोखी यात्रा चर्चा में है। करौली के संत राजगिरी महाराज चार धाम की कनक दंडवत लगाकर यात्रा कर रहे हैं। सुनने और पढ़ने में यह भले ही असामान्य लगे, लेकिन संत का कहना है कि उन्होंने यह यात्रा अपनी आस्था और संकल्प के साथ शुरू की है।

Trending Videos
para_count-0

para_count-1 para_count-1 para_count-1   para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1 टोंक जिले के निवाई क्षेत्र में पहुंचे संत para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1 इन दिनों टोंक जिले में करौली के संत राजगिरी महाराज अपनी अनोखी आस्था और संकल्प के कारण चर्चा में हैं। वे वर्तमान में करौली से द्वारकापुरी की दंडवत यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान वे निवाई उपखंड क्षेत्र के दहलोद गांव पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और उन्हें भोजन करवाया। इस दौरान संत प्रतिदिन 10 घंटे से अधिक समय तक कनक दंडवत कर यात्रा कर रहे हैं। para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

para_count-2 para_count-2 para_count-2   para_count-2
para_count-2 para_count-2 para_count-2 अब तक 145 किलोमीटर की दूरी तय की para_count-2
para_count-2 para_count-2 para_count-2 संत राजगिरी महाराज ने अब तक करीब 145 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है। उनकी कुल यात्रा अभी लंबी है और करीब 611 किलोमीटर का रास्ता बाकी है। उनका अनुमान है कि लगभग पांच महीनों में वे द्वारकाधीश पहुंच जाएंगे। para_count-2
para_count-3
para_count-3 para_count-3   para_count-3
para_count-3 para_count-3 para_count-3 पहले भी कर चुके हैं लंबी दंडवत यात्राएं para_count-3
para_count-3 para_count-3 para_count-3 संत ने बताया कि इससे पहले भी वे दो बार लंबी कनक दंडवत यात्राएं पूरी कर चुके हैं। पहली यात्रा करौली से गंगोत्री-रामेश्वर तक की थी, जिसकी दूरी करीब 757 किलोमीटर रही। यह यात्रा 14 अप्रैल 2023 को शुरू हुई थी और 17 जुलाई 2024 को पूरी हुई। इसके बाद दूसरी यात्रा करौली से जगन्नाथ पुरी तक की थी, जो लगभग 1554 किलोमीटर लंबी थी। यह यात्रा 18 अप्रैल 2025 को शुरू हुई और 10 दिसंबर 2025 को पूरी हुई। para_count-3
para_count-4
para_count-4 para_count-4
para_count-4 para_count-4 para_count-4
para_count-4
para_count-4 para_count-4 para_count-4
para_count-4 para_count-4 para_count-4 पढ़ें- Rajasthan News: सदन में डोटासरा पर ‘भांग’ टिप्पणी को लेकर हंगामा; खेल विभाग में कोच भर्ती की हुई घोषणा para_count-4
para_count-5 para_count-5 para_count-5   para_count-5
para_count-5 para_count-5 para_count-5 17 फरवरी 2026 से शुरू हुई तीसरी यात्रा para_count-5
para_count-5 para_count-5 para_count-5 संत राजगिरी महाराज ने बताया कि उनकी तीसरी यात्रा 17 फरवरी 2026 को करौली से शुरू हुई है, जो अभी जारी है। उनका कहना है कि यह यात्रा उन्होंने एक विशेष मन्नत के साथ शुरू की है और वे इसे पूरी आस्था के साथ पूरा करना चाहते हैं। para_count-5
para_count-6 para_count-6 para_count-6   para_count-6
para_count-6 para_count-6 para_count-6 ‘किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा हूं’ para_count-6
para_count-6 para_count-6 para_count-6 संत राजगिरी महाराज का कहना है कि उनका किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उनका मानना है कि यदि राज्य को योग्य नेतृत्व मिलेगा तो जनता खुशहाल रहेगी। उन्होंने कहा कि वे वर्ष 2028 में सचिन पायलट को पूर्ण बहुमत के साथ राजस्थान का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं और इसी भावना के साथ यह यात्रा कर रहे हैं। para_count-6
para_count-7 para_count-7 para_count-7
para_count-7 para_count-7 para_count-7
para_count-7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed