{"_id":"6766ed6791fe6d68850037c7","slug":"tonk-news-two-teenagers-escaped-from-juvenile-home-in-filmy-style-case-revealed-after-12-hours-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tonk News : बाल सुधार गृह से फिल्मी अंदाज में फरार हुए दो किशोर, 12 घंटे बाद हुआ मामले का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News : बाल सुधार गृह से फिल्मी अंदाज में फरार हुए दो किशोर, 12 घंटे बाद हुआ मामले का खुलासा
Sat, 21 Dec 2024 10:01 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 21 Dec 2024 10:01 PM IST
सार
जिले के बाल सुधार गृह से दो किशोर फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। संप्रेषण गृह के अधिकारियों को मामले की भनक घटना के 12 घंटे बाद लगी आज सवेरे काउंटिंग के दौरान लगी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक के राजकीय संप्रेषण गृह से हाई सिक्योरिटी के बावजूद दो शातिर किशोर लोहे की खिड़की काटकर फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना के 12 घंटे बाद सुबह काउंटिंग के दौरान अधिकारियों को इसकी भनक लगी। जानकारी लगने के तुरंत बाद संप्रेषण गृह की अधीक्षक प्रियंका मीना ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने फरार किशोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस के एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरों की फरारी की घटना सीसीटीवी में साफ नजर नहीं आ रही है। संप्रेषण गृह की ऊंची दीवारें, लोहे के दरवाजे और सीसीटीवी कैमरे जैसी कड़ी सुरक्षा के बावजूद किशोरों का भागना सुरक्षा व्यवस्था की खामियों की ओर इशारा कर रहा है। यह कोई पहली घटना नहीं है,इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
बहरहाल सदर पुलिस थाने में किशोरों के फरार होने का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस फरार किशोरों की तलाश में जुट गई है।