{"_id":"69a6da3eccbd2855ab0dfa1b","slug":"tonk-news-vidhut-wite-fault-protest-faimilys-tonk-news-c-1-1-noi1342-4013292-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tonk News: टोंक में होली के दिन टला बड़ा हादसा,11 केवी लाइन ब्लास्ट, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News: टोंक में होली के दिन टला बड़ा हादसा,11 केवी लाइन ब्लास्ट, बाल-बाल बचा परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: टोंक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार
Tonk News: टोंक शहर में होली के दिन 11 केवी की विद्युत लाइन अचानक ब्लास्ट के साथ टूटकर मकान की छत पर गिर गई। हादसे में एक परिवार बाल-बाल बचा और मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। यह लाइन अब तक चार बार टूट चुकी है, लेकिन विद्युत विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया।
हाइटेंशन लाइन का टूटा तार, लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन
विस्तार
टोंक शहर में होली के रंग में अचानक भंग पड़ गया, जब 11 केवी की विद्युत लाइन ब्लास्ट के साथ टूटकर मकान की छत पर गिर गई। पलक झपकते ही आधा दर्जन मकानों में कोहराम मच गया। एक मकान में तो पूरा परिवार ही काल के ग्रास बनते-बनते बाल-बाल बच गया।
Trending Videos
बात और गंभीर इसलिए हुई क्योंकि यह विद्युत लाइन अब तक चार बार टूटकर गिर चुकी है, लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इस नासूर समस्या का समाधान नहीं किया। आक्रोशित लोगों ने छावनी-बस स्टैंड मार्ग पर जाम लगाया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समझाइश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, पुरानी टोंक थाना इलाके में बस स्टैंड के नजदीक स्थित एनबीसी कॉलोनी में बाबूलाल चावला के मकान की छत पर 11 केवी की विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। उस समय परिवार के सभी लोग होली का जश्न मना रहे थे। बच्चे टीवी देख रहे थे, जबकि एक बच्ची मोबाइल चार्ज लगाकर वीडियो देख रही थी।
अचानक हुए हादसे में जैसे ही एलसीडी टीवी में ब्लास्ट हुआ, परिवार में कोहराम मच गया। मोबाइल देख रही मासूम बच्ची को भी हाई वोल्टेज करंट का झटका लगा, जिससे मोबाइल हाथ से छूटकर दूर जा गिरा।
पूरे मोहल्ले में हादसे के बाद इतना आक्रोश पैदा हुआ कि मोहल्लेवासियों ने छावनी-बस स्टैंड मार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया। सूचना मिलते ही पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की समझाइश के बाद विद्युत विभाग ने लिखित आश्वासन दिया, तभी जाकर आक्रोशित लोग शांत हुए।
हादसे के बाद परिवारजनों ने बताया कि अब तक चार बार इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी वर्षों पुरानी इस विद्युत लाइन को ना तो हटा रहे हैं और ना ही बदल रहे हैं। ऐसे में यदि विभाग इसे समय रहते नहीं हटाता, तो वे जल्द उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दे रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा भी मौके पर पहुंचे और विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते समाधान नहीं होने पर कांग्रेसी विरोध करेंगे।
ये भी पढ़ें: धुलंडी पर रंग नहीं, राम-रंग में रंगा शाहपुरा: ढाई शती की परंपरा निभाते हुए शुरू हुआ फूलडोल महोत्सव
आपको बता दें कि इससे पहले भी टोंक शहर सहित जिले भर में विद्युत लाइन टूटने के कई बड़े हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों की मौत हो चुकी है। एक हादसे में विद्युत विभाग के लाइनमैन की भी जान जा चुकी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन