फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Tonk News: Water released from Galwa dam for irrigation of Rabi crop

Tonk News: गलवा बांध से रबी फसल की सिंचाई के लिए छोड़ा गया पानी, बैठक में जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश

Mon, 18 Nov 2024 07:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 18 Nov 2024 07:39 PM IST
सार

जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में आयोजित जल वितरण समिति की बैठक में गलवा बांध से रबी वर्ष 2024-25 की फसलों के लिए सिंचाई का पानी छोड़े जाने का निर्णय लिया गया। किसानों के सुझाव और सहमति के बाद सोमवार दोपहर पानी छोड़ा गया।

विज्ञापन
Tonk News: Water released from Galwa dam for irrigation of Rabi crop
जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में सोमवार को कृषि मंडी परिसर उनियारा में जिले के गलवा बांध से रबी वर्ष 2024-25 की फसल के लिए सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने को लेकर जल वितरण समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अजमेर दीप्ति शर्मा मौजूद रही।

विज्ञापन


बैठक में जिला कलेक्टर को जल उपयोक्ता संगम एवं क्षेत्र के किसानों ने बांध की नहर खोलने को लेकर अपने सुझाव दिए। किसानों की सहमति से गलवा बांध से सोमवार को दोपहर तीन बजे सिंचाई का पानी देने के लिए छोड़ा गया। इससे ग्रामीण बेहद खुश नजर आए। जिला कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग सर्किल अजमेर के अधीक्षण अभियंता महेश राठी एवं अधिशाषी अभियंता टोंक देवानंद से गलवा बांध की नहरों की मरम्मत व सफाई की जानकारी लेते हुए इसे शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि टेल तक पानी आसानी से पहुंच सके। 
विज्ञापन


साथ ही नहर संचालन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं जल संसाधन विभाग को निर्देश दिए कि नहरों पर काश्तकारों द्वारा लगाए गए अवैध इंजनों को हटाने एवं जब्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। बैठक में उपखंड अधिकारी शत्रुघन गुर्जर, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता कालूराम मीना, तहसीलदार प्रवीण सैनी, विकास अधिकारी विजय सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांध की वर्तमान स्थिति
जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि वर्तमान में गलवा बांध में 19 फिट 8 इंच पानी उपलब्ध है। जिससे तहसील उनियारा के 35 गांवों की 12915.09 हेक्टेयर भूमि एवं सवाई माधोपुर जिले के ग्राम पावाडेरा की 475.91 हेक्टेयर कुल 13391 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इस परियोजना की मुख्य नहर 39.32 किमी 1 ब्रांच एवं 7 माईनर सिस्टम की कुल लंबाई 107.44 किमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed