{"_id":"6866527e4c7b3a4ba30d1097","slug":"tonk-news-youth-killed-by-sand-mafia-s-trolley-in-rajmahal-angry-villagers-sit-on-protest-for-14-hours-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tonk News: राजमहल में बजरी माफियाओं की ट्रॉली से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीण बीते 14 घंटे से धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News: राजमहल में बजरी माफियाओं की ट्रॉली से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीण बीते 14 घंटे से धरने पर बैठे
Thu, 03 Jul 2025 03:34 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 03 Jul 2025 03:34 PM IST
सार
राजमहल गांव में बजरी माफियाओं की तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली से एक युवक की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर धरना दे दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर बजरी माफियाओं के साथ सांठगांठ का आरोप लगाते हुए मारपीट भी की।
विज्ञापन
बजरी माफिया की ट्रॉली से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीण धरने पर बैठे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के दूनी थाना क्षेत्र के राजमहल गांव में तेज रफ्तार बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीण बीते 14 घंटे से न सिर्फ शव को सड़क किनारे धरना प्रदर्शन कर रहे हैं बल्कि मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों और अधिकारियों के साथ भी इन लोगों ने हाथापाई कर डाली।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों और सामने आए वीडियो फुटेज के अनुसार आक्रोशित ग्रामीणों ने बजरी माफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को घेरकर पीट डाला। अब हालात ये हैं कि मौके पर कोई भी पुलिसकर्मी या अधिकारी मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajsamand News: शेरसिंह हत्याकांड में हुआ सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश
ग्रामीणों का आरोप है कि दूनी थानाधिकारी की बजरी माफियाओं से सीधी मिलीभगत है। यही कारण है कि पिछले एक साल से लगातार शिकायतों के बावजूद किसी भी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई हो, मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता और मुआवजा दिया जाए, बजरी माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और ट्रैक्टर ट्रॉलियों की अवैध आवाजाही पर भी रोक लगाई जाए। बहरहाल ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है और पूरे गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचे हैं।