जयपुर से दुबई जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: स्पाइसजेट की उड़ान फिर हुई रिशिड्यूल, नहीं सुधरे हालात
जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-5157 लगातार दूसरे दिन भी तय समय पर रवाना नहीं हो सकी। मंगलवार को उड़ान 5:55 बजे के बजाय 8:15 बजे रिशिड्यूल की गई। बार-बार देरी से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा और नाराजगी बढ़ गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-5157 लगातार दूसरे दिन भी अपने निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी। मंगलवार को एयरलाइन ने फ्लाइट को शाम 5:55 बजे के बजाय 8:15 बजे के लिए रिशिड्यूल किया। लगातार दूसरे दिन उड़ान में देरी होने से यात्रियों को एयरपोर्ट पर कई घंटे इंतजार करना पड़ा, जिससे उनके बीच नाराजगी और असंतोष देखा गया।
सोमवार को भी हुई थी भारी देरी
सोमवार को भी स्पाइसजेट की यह फ्लाइट तय समय शाम 5:55 बजे रवाना नहीं हो सकी थी। पहले इसे रात 8 बजे के लिए रिशिड्यूल किया गया, लेकिन बाद में समय बदलकर रात 10 बजे कर दिया गया। बार-बार समय बदलने से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया और एयरलाइन के खिलाफ अपना विरोध जताया। अंततः फ्लाइट रात 10:45 बजे रवाना हो सकी।
पढे़ं: निकाय चुनाव से पहले 183 RAS अफसरों के तबादले, CM के OSD योगेश श्रीवास्तव और RAS एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर खराड़ी भी बदले
मंगलवार को भी नहीं सुधरे हालात
सोमवार की अव्यवस्था और यात्रियों के विरोध के बावजूद मंगलवार को भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। फ्लाइट SG-5157 को एक बार फिर निर्धारित समय शाम 5:55 बजे के बजाय शाम 8:15 बजे के लिए रिशिड्यूल किया गया। लगातार दो दिनों से उड़ान में हो रही देरी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से इस फ्लाइट के बार-बार लेट होने से जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का असंतोष लगातार बढ़ रहा है।