{"_id":"6a13fa2fac35d927260ff74f","slug":"udaipur-news-forgot-to-fill-upsc-form-made-fake-admit-card-out-of-fear-of-father-caught-during-scanning-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: लापरवाही में फॉर्म भरना भूला, पापा के डर से बनाया UPSC का फर्जी एडमिट कार्ड; स्कैनिंग में धराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: लापरवाही में फॉर्म भरना भूला, पापा के डर से बनाया UPSC का फर्जी एडमिट कार्ड; स्कैनिंग में धराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: Priya Verma
Updated Mon, 25 May 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार
लापरवाही के चलते यूपीएससी का फॉर्म भरना भूला फिर पिता के डर से फर्जी एडमिट कार्ड बनाकर परीक्षा केंद्र में घुसने की गलती की। परीक्षा केंद्र के गेट पर डिजिटल स्कैनिंग होते ही युवक का यह खतरनाक खेल पकड़ा गया और वह परीक्षा देने की बजाय सीधे जेल पहुंच गया।
पिता के डर से फर्जी एडमिट कार्ड बनाकर जेल पहुंचा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपीएससी की परीक्षा के दौरान उदयपुर के एक परीक्षा केंद्र से धोखाधड़ी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक युवक को फर्जी आईडी और एडमिट कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है। शुरुआत में पुलिस को अंदेशा था कि यह मामला किसी डमी कैंडिडेट से जुड़ा है लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो सच्चाई जानकर हर कोई दंग रह गया।
शहर की सूरजपोल थाना पुलिस ने आरोपी युवक जयेश जाट के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बारकोड स्कैनिंग से खुला झूठ का राज
सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि यह घटना परीक्षा की दूसरी पारी के दौरान हुई। शहर के फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र पर जब जयेश जाट ने प्रवेश करने की कोशिश की तो वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसके प्रवेश पत्र का बारकोड स्कैन किया। बारकोड स्कैन न होने पर अधिकारियों को शक हुआ। जब कड़ाई से जांच की गई तो उसका एडमिट कार्ड पूरी तरह फर्जी पाया गया। पुलिस ने तुरंत युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी की जेब से एक ग्राम अफीम भी बरामद हुई, जिससे उसके नशे का आदी होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'पारिवारिक खौफ' की निकली कहानी
आमतौर पर ऐसे मामलों में किसी दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देने का खेल होता है लेकिन जयेश के मामले में कहानी बिल्कुल उलट थी। पूछताछ में जयेश ने बताया कि वह इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है और लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह इस साल यूपीएससी का एग्जाम देना चाहता था, लेकिन लापरवाही के चलते आवेदन की आखिरी तारीख निकल गई और वह फॉर्म नहीं भर सका।
Trending Videos
ये भी पढ़ें: Balotra News: जमीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़, जेसीबी लेकर पहुंचे लोगों ने मचाया हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात
फॉर्म न भर पाने की बात वह अपने पिता को बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाया और पिता के गुस्से और डर के मारे उसने घर में झूठ बोल दिया कि उसका फॉर्म भर चुका है और उसका परीक्षा केंद्र भी उदयपुर में ही आया है।
पिता खुद सेंटर पहुंचे, तो फंस गया बेटा
जयेश का यह झूठ तब भारी पड़ गया जब परीक्षा के दिन उसके पिता ने कहा कि वे भी उसके साथ परीक्षा केंद्र चलेंगे। पहली पारी के दौरान तो जयेश ने किसी तरह पिता को चकमा दे दिया और केंद्र के आसपास घूमकर वक्त बिता दिया लेकिन दूसरी पारी के वक्त उसके पिता बिल्कुल उसके पीछे ही खड़े हो गए और वे उसे अपनी आंखों के सामने केंद्र के भीतर जाते देखना चाहते थे।
पिता की नजरों के सामने अपने झूठ को सच साबित करने के लिए जयेश ने मोबाइल ऐप की मदद से एक फर्जी एडमिट कार्ड तैयार किया और मजबूरी में परीक्षा केंद्र के गेट की तरफ बढ़ गया। उसे उम्मीद थी कि वह किसी तरह अंदर घुस जाएगा लेकिन गेट पर डिजिटल स्कैनिंग होते ही उसका यह खतरनाक खेल पकड़ा गया। अब सूरजपोल थाना पुलिस युवक से इस फर्जीवाड़े और मादक पदार्थ की बरामदगी को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।