फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News: Property Greed Behind Mother-Daughter Double Murder, Foster Son Arrested

Udaipur News: दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, संपत्ति के लालच में मुंहबोले बेटे ने ही की मां-बेटी की हत्या

Sun, 02 Aug 2026 10:31 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 10:31 PM IST
सार

मुण्डोल गांव में हुई मां-बेटी की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने मुंहबोले बेटे को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संपत्ति हड़पने और जेवर लूटने की नीयत से आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Udaipur News: Property Greed Behind Mother-Daughter Double Murder, Foster Son Arrested
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र के मुण्डोल गांव में हुई मां-बेटी की सनसनीखेज दोहरी हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने मृतका लूंगा बाई के मुंहबोले बेटे जयमीन उर्फ बंटी दवे (37) को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की नजर वृद्ध महिला की संपत्ति पर थी। जब महिला ने संपत्ति उसके नाम करने से इंकार कर दिया, तो उसने लूट और हत्या की साजिश रच डाली।

विज्ञापन


उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 70 वर्षीय लूंगा बाई अपनी मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी अमरी बाई (47) के साथ गांव में अकेली रहती थीं। उनके पति और बेटे का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार में कोई प्रत्यक्ष वारिस नहीं होने का फायदा उठाते हुए जयमीन दवे ने करीब एक वर्ष पहले उनके घर आना-जाना शुरू किया और खुद को उनका धर्मपुत्र (मुंह बोला बेटा) बना लिया। उसकी मंशा महिला की संपत्ति का वारिस बनने की थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जब लूंगा बाई ने अपनी संपत्ति आरोपी के नाम करने से मना कर दिया तो उसने उन्हें रास्ते से हटाने की योजना बना ली। आरोपी भारी कर्ज में डूबा हुआ था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसी कारण शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात वह घर में घुसा और धारदार हथियार से मां-बेटी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों की गर्दन और सीने पर कई वार किए गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी घर में रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Dausa News: जमीन विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, चार महिलाओं की हालत गंभीर, मारपीट का वीडियो वायरल

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
शनिवार सुबह लूंगा बाई के दत्तक पुत्र नानालाल गायरी घर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने और कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने पड़ोसी की छत से घर के अंदर देखा, जहां लूंगा बाई खून से लथपथ चारपाई पर पड़ी थीं। दरवाजा खोलने पर अमरी बाई का शव मुख्य द्वार के पास मिला। दोनों के शरीर से जेवर भी गायब थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल, डॉग स्क्वायड, साइबर टीम और मोबाइल अनुसंधान इकाई की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। तकनीकी जांच, मुखबिर की सूचना और आरोपी की संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस जयमीन दवे तक पहुंची।

पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी खुद गांव में घूम-घूमकर मां-बेटी के लिए न्याय की मांग करता रहा, ताकि किसी को उस पर शक न हो। हालांकि पूछताछ में वह ज्यादा देर तक पुलिस को गुमराह नहीं कर सका। कड़ी पूछताछ में उसने कर्ज चुकाने और जेवर लूटने के उद्देश्य से दोनों की हत्या करना स्वीकार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed