{"_id":"6a4923186a91a340210dc262","slug":"major-gift-for-udaipurs-tribal-community-pm-shri-jawahar-navodaya-vidyalaya-gets-approval-mp-mannalal-rawat-spearheads-the-initiative-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4467476-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: उदयपुर के आदिवासी क्षेत्र को बड़ी सौगात! फलासिया में खुलेगा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: उदयपुर के आदिवासी क्षेत्र को बड़ी सौगात! फलासिया में खुलेगा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय
Sat, 04 Jul 2026 09:42 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 09:42 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने उदयपुर के फलासिया में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने को मंजूरी दे दी है। जिला प्रशासन ने भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूल बनने से झाड़ोल और आसपास के आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर जिले के आदिवासी बहुल झाड़ोल क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी है। फलासिया में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। जिला प्रशासन को जमीन आवंटन के लिए पत्र भेजा गया है और प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्कूल बनने से ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा का लाभ मिलेगा।
उदयपुर के फलासिया क्षेत्र में जल्द ही पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना होगी। केंद्र सरकार ने विद्यालय खोलने की मंजूरी देते हुए जिला प्रशासन को भूमि चिह्नित कर आवंटित करने के निर्देश भेजे हैं। प्रशासन ने जमीन आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यालय भवन के निर्माण कार्य को गति मिलेगी।
सांसद की मांग पर मिली मंजूरी
उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत लंबे समय से इस विद्यालय की मांग कर रहे थे। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर झाड़ोल-फलासिया क्षेत्र में नवोदय विद्यालय खोलने की आवश्यकता बताई थी। सांसद ने कहा था कि आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह विद्यालय जरूरी है।
विज्ञापन
उदयपुर लोकसभा क्षेत्र की बड़ी कमी होगी दूर
वर्तमान में उदयपुर जिले का एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय मावली क्षेत्र में संचालित है, जो चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। ऐसे में उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों में अब तक कोई नवोदय विद्यालय नहीं था। फलासिया में नए विद्यालय की स्थापना से इस कमी को दूर किया जाएगा और दूर-दराज के ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।
यह भी पढ़ें: 'सोशल मीडिया पर छाया है जोधपुर एअरपोर्ट', ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी, किस बात की हो रही तारीफ? जानिए
आदिवासी विद्यार्थियों के लिए नए अवसर
फलासिया में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की मंजूरी को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे आदिवासी अंचल के बच्चों को बेहतर शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने का मजबूत आधार मिलेगा।