{"_id":"6a4b85dc77bc1600300da289","slug":"udaipur-artisan-dr-iqbal-sakka-has-created-the-worlds-smallest-jagannath-rath-claiming-a-world-record-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4471988-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News : उदयपुर के डॉ. सक्का ने बनाया 1×1 सेंटीमीटर का जगन्नाथ रथ, मूंग के दाने से भी छोटी प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News : उदयपुर के डॉ. सक्का ने बनाया 1×1 सेंटीमीटर का जगन्नाथ रथ, मूंग के दाने से भी छोटी प्रतिमा
Mon, 06 Jul 2026 08:25 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 08:25 PM IST
सार
उदयपुर के शिल्पकार डॉ. इकबाल सक्का ने सूक्ष्म शिल्पकला का अनूठा नमूना पेश करते हुए 1×1 सेंटीमीटर का जगन्नाथ रथ तैयार किया है। उनका दावा है कि यह दुनिया का सबसे छोटा जगन्नाथ रथ है।
विज्ञापन
शिल्पकार डॉ. इकबाल सक्का ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा जगन्नाथ रथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय शिल्पकार डॉ. इकबाल सक्का ने महज 1×1 सेंटीमीटर आकार का सोने-चांदी का जगन्नाथ रथ तैयार किया है। डॉ. सक्का ने इसे दुनिया का सबसे छोटा जगन्नाथ रथ बताते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। इस अनूठी कलाकृति के माध्यम से उन्होंने कौमी एकता, भाईचारे और भारतीय शिल्पकला का संदेश देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
डॉ. सक्का ने बताया कि रथ में स्थापित भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा मूंग के दाने से भी छोटी है, जिसे खुली आंखों से स्पष्ट देख पाना संभव नहीं है। प्रतिमा को देखने के लिए लेंस की आवश्यकता होती है। रथ में एक सेंटीमीटर का चांदी का मंदिर, एक मिलीमीटर का कलश और मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज भी लगाया गया है, जिस पर सूक्ष्म रूप से 'ॐ' अंकित किया गया है। इसके अलावा रथ के आगे एक सेंटीमीटर का चांदी का घोड़ा भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस कलाकृति को तैयार करने में लगभग 7 ग्राम चांदी और 300 मिलीग्राम सोने का उपयोग किया गया। रथ को बनाने में लगातार 36 घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur News: दो इंच बारिश ने खोली निर्माण कार्यों की पोल, मानसरोवर में सड़क का 20 फीट हिस्सा धरती में समाया
विज्ञापन
डॉ. सक्का का दावा है कि इससे पहले ओडिशा के भुवनेश्वर के एक कलाकार द्वारा 3×2 सेंटीमीटर का जगन्नाथ रथ बनाया गया था, जो इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। उनका कहना है कि 1×1 सेंटीमीटर का रथ बनाकर उन्होंने इस श्रेणी में नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा पेश किया है।
डॉ. सक्का ने इस विशेष रथ को पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर को भेंट करने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के बाद वे स्वयं पुरी जाकर यह कलाकृति मंदिर को समर्पित करेंगे। डॉ. इकबाल सक्का का दावा है कि उनके नाम पहले से 211 विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं और वे अपनी सूक्ष्म शिल्पकला के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखते हैं।