{"_id":"6a4735f50740508ed8087492","slug":"spectacular-monsoon-arrival-in-the-lake-city-of-udaipur-weather-turns-pleasant-with-heavy-rainfall-expected-over-the-next-two-days-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4461915-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर में आठ दिन की देरी से पहुंचा मानसून: रिमझिम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, झीलों और पहाड़ियों पर छाई हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर में आठ दिन की देरी से पहुंचा मानसून: रिमझिम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, झीलों और पहाड़ियों पर छाई हरियाली
Fri, 03 Jul 2026 03:06 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 03:06 PM IST
सार
उदयपुर में करीब आठ दिन की देरी से मानसून ने दस्तक दे दी। रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली। झीलों और पहाड़ियों की खूबसूरती निखर गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अच्छी बारिश और झीलों का जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
उदयपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की लेकसिटी उदयपुर में शुक्रवार को मानसून ने आधिकारिक दस्तक दे दी। आमतौर पर 18 से 25 जून के बीच पहुंचने वाला मानसून इस बार करीब आठ दिन की देरी से शहर पहुंचा। बारिश की शुरुआत के साथ ही मौसम सुहावना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से बड़ी राहत मिली।
बंगाल की खाड़ी की शाखा से पहुंचा मानसून
मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा के अनुसार इस बार उदयपुर में मानसून बंगाल की खाड़ी की शाखा के जरिए हाड़ौती और पूर्वी राजस्थान होते हुए मेवाड़ पहुंचा है। उन्होंने बताया कि अरब सागर की मानसूनी शाखा की रफ्तार धीमी होने के कारण मानसून का आगमन थोड़ा विलंब से हुआ, लेकिन अब अच्छी बारिश की शुरुआत हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में जिले में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।
सुबह से रिमझिम बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
शुक्रवार सुबह से तीतरड़ी समेत शहर के कई इलाकों में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। घने बादल, ठंडी हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश ने पूरे शहर का मौसम बदल दिया। बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
विज्ञापन
झीलों और पहाड़ियों की बढ़ी खूबसूरती
मानसून की पहली बारिश के साथ ही लेकसिटी का प्राकृतिक सौंदर्य भी निखर उठा है। फतेहसागर, पिछोला सहित शहर की झीलों और आसपास की पहाड़ियों पर हरियाली छा गई है। बादलों से घिरे मनमोहक नजारों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबार में भी नई रौनक देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़ें- राजस्थान CID इंटेलिजेंस का बड़ा खुलासा: ISI का फंडिंग एजेंट को गिरफ्तार, बिटकॉइन से जासूसों तक पहुंचता था पैसा
पहले सप्ताह में तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने जुलाई के पहले सप्ताह में तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है। पिछले कुछ वर्षों की तरह इस बार भी सामान्य से बेहतर मानसून रहने की उम्मीद है। यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो उदयपुर की झीलों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।