सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Road Accident Mother-in-Law and Son-in-Law Killed in Truck-Tractor Collision Child in Critical Condition

Udaipur News: भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रेलर की टक्कर में सास-दामाद की मौत; मासूम की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार

उदयपुर के मालवा चौराहे पर ट्रक और कार की टक्कर में सास-दामाद की मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय बच्चा गंभीर घायल है। भीषण हादसे के बाद ट्रेलर पलटने से स्थिति और बिगड़ गई। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 

Road Accident Mother-in-Law and Son-in-Law Killed in Truck-Tractor Collision Child in Critical Condition
ट्रक-ट्रेलर की भिड़ंत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में सास और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दस वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, यह हादसा मालवा चौराहे के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार दया भट्ट और उनके दामाद पुष्पराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्थिति और बिगड़ गई जब ट्रक के पीछे आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों का इलाज जारी
सूचना मिलते ही बेकरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। कार में फंसे शवों को बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर लंबा जाम लग गया था।

ये भी पढ़ें-  उदयपुर में गरजे गौरव वल्लभ, गहलोत पर तीखा हमला, पवन खेड़ा को भी घेरा

मामले की जांच जारी
मृतक जोधपुर निवासी थे और उदयपुर से पिंडवाड़ा होते हुए जोधपुर जा रहे थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed