{"_id":"69f1edb5c85958774a08a924","slug":"scorching-heat-grips-lake-city-udaipur-tourist-spots-deserted-and-roads-wear-a-desolate-look-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेक सिटी उदयपुर में गर्मी का प्रचंड असर: पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा और सड़कों पर पसरी वीरानी, स्कूल समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेक सिटी उदयपुर में गर्मी का प्रचंड असर: पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा और सड़कों पर पसरी वीरानी, स्कूल समय बदला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार
Udaipur Weather: उदयपुर में भीषण गर्मी से पर्यटन स्थल सूने और सड़कें वीरान हो गई हैं। फतह सागर झील पर भी रौनक घटी है। प्रशासन ने 29 अप्रैल से 15 मई तक छोटे बच्चों के स्कूल समय में बदलाव किया है।
उदयपुर में पर्यटन पर गर्मी का प्रचंड असर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
झीलों की नगरी उदयपुर इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। हालात ऐसे हैं कि आम दिनों में पर्यटकों से गुलजार रहने वाले शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल अब सूने नजर आने लगे हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है, वहीं सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई है। भीषण गर्मी के चलते सड़कें वीरान पड़ी हैं।
Trending Videos
पर्यटक स्थलों पर घटा रौनक का माहौल
लेक सिटी उदयपुर में गर्मी का कहर लगातार जारी है। पर्यटक स्थलों पर सन्नाटा छाया हुआ है और शहर का सामान्य जीवन भी प्रभावित दिखाई दे रहा है। शहर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फतह सागर झील, जहां आमतौर पर देशी-विदेशी पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है, इन दिनों शांत और सूना नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार और पर्यटक गर्मी से बचाव में जुटे
गर्मी से बचने के लिए स्थानीय दुकानदार अलग-अलग उपाय कर रहे हैं। वहीं बाहर से आए पर्यटक ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेकर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। मौसम की तीव्रता का असर कारोबार और पर्यटन गतिविधियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
मुंबई से आए पर्यटकों ने बताई परेशानी
मुंबई से घूमने आए पर्यटकों ने बताया कि उदयपुर को आमतौर पर ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार की गर्मी ने घूमना-फिरना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा कि तेज धूप के कारण दिन में बाहर निकलना कठिन हो गया है।
पढ़ें- Kotputli-Behror News: चूरी में जल संकट गहराया, भीषण गर्मी में पानी को तरसे ग्रामीण; मटके फोड़कर जताया विरोध
छात्रों ने मौसम बदलाव पर जताई चिंता
मोहन लाल सुखाड़िया कॉलेज के छात्रों ने भी बढ़ती गर्मी को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि झीलों के शहर में इस तरह की भीषण गर्मी चिंताजनक है और मौसम में आए इस बदलाव पर ध्यान देने की जरूरत है।
तापमान में हल्की राहत, फिर भी सतर्क रहने की सलाह
हालांकि पिछले दो दिनों में तापमान में हल्की गिरावट से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन मौसम विभाग ने अभी भी सतर्क रहने की चेतावनी दी है। गर्मी का असर पूरी तरह कम नहीं हुआ है और आने वाले दिनों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
स्कूलों का समय बदला, प्रशासन का बड़ा फैसला
गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने 29 अप्रैल से 15 मई तक नर्सरी से 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदल दिया है। अब कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी, जबकि कक्षा 9 से 12वीं तक का समय यथावत रहेगा। यह आदेश जिले के सभी स्कूलों में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
