Rajasthan News: देवनानी बोले- देश के लोकतंत्र और संविधान को कोई खतरा नहीं, जूली ने सरकार की सर्कस से की तुलना
Udaipur News: उदयपुर में वासुदेव देवनानी ने लोकतंत्र और संविधान को सुरक्षित बताया तथा परिसीमन पर विचार रखे। वहीं टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार की कार्यशैली, चुनावों में देरी, रिफाइनरी हादसे और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि देश के लोकतंत्र और संविधान को किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। उदयपुर के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने भरोसा जताया कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था बेहद मजबूत है और इसकी जड़ें गहरी हैं।
भारत को बताया दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र
देवनानी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां जनता के मतदान के आधार पर सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण होता है। उन्होंने कहा कि यही देश की लोकतांत्रिक मजबूती का सबसे बड़ा प्रमाण है।
महिला आरक्षण पर राजनीति से ऊपर उठने की अपील
महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब आत्मनिर्भरता और सक्रिय सहभागिता चाहती हैं। इस विषय पर सभी राजनीतिक दलों को राजनीति से ऊपर उठकर महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए काम करना चाहिए।
पढ़ें- Rajasthan: राजस्थान विधानसभा को बम धमकी पर अशोक गहलोत का हमला, बोले- अपराधी कानून व्यवस्था का उड़ा रहे मजाक
परिसीमन जल्द होने की जरूरत बताई
परिसीमन को लेकर देवनानी ने कहा कि 2011 के बाद जनगणना और लंबे समय से परिसीमन नहीं हुआ है, इसलिए इसे जल्द किया जाना जरूरी है। उन्होंने संभावना जताई कि परिसीमन के बाद राजस्थान में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या 200 से बढ़कर करीब 270 हो सकती है।
विधानसभा में नई व्यवस्थाओं की तैयारी
उन्होंने बताया कि संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए विधानसभा में व्यवस्थाएं अभी से की जा रही हैं। चौथे तल पर 280 सीटों वाला नया हॉल तैयार किया जा रहा है और संसद की तर्ज पर सेंट्रल हॉल बनाने की भी योजना है।
5 मई को आयोजित होगा स्पीकरों का सेमिनार
देवनानी ने जानकारी दी कि 5 मई को 7 राज्यों के विधानसभाध्यक्षों का सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न समितियों की कार्यप्रणाली पर चर्चा होगी। इस दौरान विधानसभा परिसर में हर्बल वाटिका और नक्षत्र वाटिका का लोकार्पण भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा परिसर में बने म्यूजियम को अब तक 50 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर उठाए सवाल
उदयपुर में ही राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश के हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं और मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं।
पंचायत राज और नगर निकाय चुनाव पर टिप्पणी
जूली ने कहा कि राजस्थान में पंचायत राज चुनाव और नगर निकाय चुनाव अब तक नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नहीं होने से 3 हजार करोड़ रुपये भारत सरकार ने रोक दिए हैं।
पढ़ें- Bharatpur: 'महिला आरक्षण बिल एक जुमला', पूर्व मंत्री ममता का भाजपा पर वार; कानून व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा
बाड़मेर रिफाइनरी हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग
उन्होंने बाड़मेर के पचपदरा में हुए रिफाइनरी हादसे को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने इसे सरकारी सिस्टम की बड़ी विफलता बताया।
केंद्र सरकार और अन्य मुद्दों पर भी बोले
टीकाराम जूली ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शाह के बयान की निंदा की। साथ ही महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम जनता परेशान है और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
जनता के भरोसे को लेकर दावा
जूली ने दावा किया कि प्रदेश की जनता का इस सरकार से भरोसा उठ चुका है और आने वाले चुनावों में इसका असर देखने को मिलेगा। उन्होंने राजस्थान में कानून-व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई।

कमेंट
कमेंट X