सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Online gaming and cyber fraud network busted, seven youths arrested

Rajasthan News: उदयपुर में ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़, सात युवक गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 15 Nov 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Udaipur News: उदयपुर पुलिस ने बैंक खाते खरीद-बेचकर ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी में सहयोग करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक खातों को साइबर अपराधियों को सप्लाई करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
 

Udaipur News: Online gaming and cyber fraud network busted, seven youths arrested
पुलिस की गिरफ्त में संगठित साइबर ठगी गिरोह के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर की बड़गांव थाना पुलिस ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह कमीशन पर बैंक खाते खरीदने-बेचने और उन्हें ऑनलाइन गेमिंग व साइबर फ्रॉड करने वाले समूहों को सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर सात युवकों को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos

 
बैंक खाते खरीदकर गिरोह को देते थे सप्लाई
थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ी के मोया चौराहा के पास एडेनकार्डिन्या विला में कुछ संदिग्ध युवक रुके हुए हैं। दबिश दी गई तो वहां से गौरव भंडारी, रोहित शर्मा, भाग्यदीप सिंह झाला, बृजराज सिंह, पार्थ ओझा, मयूर पटेल और मोहित सिंह सोलंकी को पकड़ा गया। ये युवक कमीशन के बदले लोगों से बैंक खाते खरीदते थे और उन्हें साइबर ठगी तथा अवैध ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए प्रयोग करने वाले गिरोहों को मुहैया करवाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: लापता भाई का हमशक्ल ढूंढा, दोस्ती गांठी... फिर कर दी हत्या; 60 लाख का बीमा हड़पने के लिए अपराध
 
ऑनलाइन गेमिंग और फ्रॉड में हो रहा था खातों का उपयोग
पुलिस जांच में सामने आया कि खरीदे गए खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन फ्रॉड, गेमिंग, अवैध धन हस्तांतरण और संदिग्ध डिजिटल लेनदेन के लिए किया जा रहा था। बड़गांव थाना पुलिस के साथ धानमंडी थाना प्रभारी गजवीर सिंह की टीम ने भी संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।
 
विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज, पुलिस कर रही विस्तृत जांच
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 318, 316, 112, 61 बीएनएस 2023 और आईटी एक्ट की धारा 66D में मामला दर्ज किया है। अब पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने, अन्य सहयोगियों की पहचान करने और साइबर ठगी में उपयोग की गई प्रक्रियाओं की विस्तृत जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- ‘मासियों ने पैरों से कुचलकर की हत्या’: 15 दिन के मासूम की संदिग्ध मौत, पिता ने बताई दिल दहलाने वाली बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed