सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Brake-Failure Tanker Wreaks Havoc in Udaipur; Collides with Multiple Vehicles on Highway; Over 10 Injured

Rajasthan: उदयपुर में ब्रेक फेल टैंकर ने बरपाया कहर, हाईवे पर कई वाहनों को मारी टक्कर; 10 से ज्यादा लोग घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Brakes Failed Tanker Accident: उदयपुर में ब्रेक फेल टैंकर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे 10 से अधिक लोग घायल हुए और करीब 12 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर यातायात बहाल किया, मामले की जांच जारी है।

Brake-Failure Tanker Wreaks Havoc in Udaipur; Collides with Multiple Vehicles on Highway; Over 10 Injured
उदयपुर में ब्रेक फेल टैंकर ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बाद एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देबारी पावर हाउस के पास उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाइवे पर चित्तौड़गढ़ से उदयपुर की ओर आ रहा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया और कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में करीब 12 वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग घायल हो गए।

Trending Videos

 
ब्रेक फेल होने से मची तबाही
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैंकर के ब्रेक फेल होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद टैंकर ने आगे चल रहे वाहनों को टक्कर मारी, जबकि पीछे आ रही कारें भी आपस में भिड़ती चली गईं। हादसे में कार, ऑटो, टेंपो और एक बाइक सहित करीब 10 से 12 वाहन क्षतिग्रस्त हुए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें से 6 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बाइक सवार युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
पुलिस ने शुरू की जांच, बयान किए जा रहे दर्ज
प्रतापनगर थाना अधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित के अनुसार, प्रारंभिक जांच में टैंकर के ब्रेक फेल होने या ढलान पर अनियंत्रित होने की वजह से हादसा होना सामने आया है। पुलिस घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है और मामले की जांच जारी है।

पढ़ें- उदयपुर-चित्तौड़गढ़ NH हादसा: टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ पलटा टैंकर, केमिकल से दरिया बनी सड़क
 
कुछ घंटे पहले भी हुआ था टैंकर हादसा
गौरतलब है कि इसी हाईवे पर कुछ घंटे पहले एक केमिकल टैंकर भी पलट गया था। उस समय पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया था और सड़क को साफ कर यातायात बहाल किया गया था। लगातार हो रही घटनाओं ने हाईवे सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
 
यातायात बहाल, जांच जारी
हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर यातायात को सुचारू कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed