सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Crime: Bloody fight over liquor in Udaipur, friend stabs friend to death

Rajasthan Crime: उदयपुर में शराब को लेकर खूनी संघर्ष, दोस्त ने दोस्त को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Udaipur Crime: उदयपुर में दीपावली की रात शराब पीने के विवाद में दोस्त ने दोस्त की चाकू से हत्या कर दी। आरोपी सुरेश ने अपराध कबूल किया है। जान गंवाने वाला वालाराम अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था, जहां यह वारदात हुई।
 

Rajasthan Crime: Bloody fight over liquor in Udaipur, friend stabs friend to death
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर में दीपावली की रात बेकरिया थाना क्षेत्र के तेजाकावास गांव में शराब पीने को लेकर दो दोस्तों के बीच हुए झगड़े ने एक की जान ले ली। आरोपी ने मामूली कहासुनी के बाद अपने दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय मृतक की पत्नी और ससुराल के अन्य सदस्य घर में मौजूद थे।

Trending Videos

 
शराब पीने की जिद बनी विवाद की वजह
पुलिस के अनुसार, वालाराम (30) पुत्र सुखाराम गरासिया, पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के हिमावा गांव का निवासी था। दीपावली की रात वह अपने दोस्त सुरेश गरासिया के साथ पत्नी को लेने तेजाकावास आया था। दोनों रास्ते में शराब पी चुके थे। ससुराल पहुंचने के बाद सुरेश ने हाइवे पर चलकर और शराब पीने की जिद की, जिस पर वालाराम ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। गुस्से में आए सुरेश ने चाकू निकालकर वालाराम पर कई वार किए। घायल वालाराम लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: नोटबंदी के बाद विवाद के चलते नहीं खुला लॉकर, अब मिले 500-1000 के पुराने नोट; RBI-केंद्र से जवाब तलब
 
परिजनों ने बचाने की कोशिश की, मगर नहीं बची जान
चिल्लाने की आवाज सुनकर घर में मौजूद वालाराम की पत्नी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत सुरेश को पकड़ लिया और उसे बेकरिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया। घटना करीब रात 1 बजे मालवा का चौराहा, तेजाकावास के पास हुई।
 
पुलिस जांच में सामने आया कबूलनामा
थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेश ने पूछताछ में हत्या करने की बात कबूल की है। उसने कहा कि वह शराब के नशे में था और दोस्त के मना करने पर गुस्से में आकर वार कर दिए। शव को मॉर्चरी में रखवाया गया है, लेकिन परिजन अभी पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हैं। पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझाइश कर रही है ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।

यह भी पढ़ें- जैसलमेर बस अग्निकांड: तीन बच्चों को खो चुकी महिला समेत दो और ने जोधपुर में तोड़ा दम, अब तक 26 लोगों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed