सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Forecast Today: IMD Alert for Rain and Strong Winds in Jaipur, Western Disturbance News in H

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: जयपुर समेत कई जिलों में बारिश, पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश का आगे भी अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sabahat Husain Updated Sun, 15 Mar 2026 08:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan Weather Update Today: पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में मौसम बदला है। जयपुर सहित कई जिलों में देर रात बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान 3 डिग्री तक गिरा। 

Rajasthan Weather Forecast Today: IMD Alert for Rain and Strong Winds in Jaipur, Western Disturbance News in H
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। केंद्र के अनुसार 15 मार्च को 10 जिलों में इसका असर रहेगा। नए सिस्टम के असर से जयपुर सहित कई जिलों में शनिवार देर रात बरसात हुई। वहीं, 18 मार्च को भी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी दी है। इससे पहले शनिवार को कोटा, जोधपुर, जयपुर समेत कई जिलों के दिन के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई।

Trending Videos


सभी शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। शनिवार देर रात जयपुर, टोंक, अजमेर दौसा सहित कई जिलों में तेज हवा चली और हल्की बरसात हुई। यहां तापमान में गिरावट के कारण लोगों के तेज गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के दूसरे जिलों में भी धूलभरी हवा और बादल के कारण मौसम बदला है। शनिवार दिनभर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में धूप कमजोर रही और हल्की हवा चली। इस कारण दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, थाईलैंड की युवती समेत सात गिरफ्तार; कार्रवाई से इलाके में हड़कंप

18 से फिर नया सिस्टम
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- वर्तमान में एक सिस्टम एक्टिव है, जिसका प्रभाव 15 मार्च तक रहेगा। इस सिस्टम का असर से राजस्थान में गर्मी से थोड़ी राहत मिली। कुछ शहरों में पिछले एक-दो दिन में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। 16 और 17 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। वहीं, 18 मार्च से फिर एक नया सिस्टम एक्टिव होगा, जिसके असर से राज्य में दो दिन आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed