फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   चौपाल में सीमेंट प्लांट लगाएंगे अनिल अंबानी

चौपाल में सीमेंट प्लांट लगाएंगे अनिल अंबानी

Wed, 05 Mar 2014 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Wed, 05 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। अनिल अंबानी के रिलायंस एडीजी समूह की रिलायंस सीमेंट कंपनी शिमला जिले की चौपाल तहसील की नेरवा में सीमेंट प्लांट स्थापित करेगी। इस प्लांट पर 3400.72 करोड़ का निवेश होगा और 350 लोगों को रोजगार मिलेगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई सिंगल विंडो की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में कुल 4408.64 करोड़ के निवेश की नई औद्योगिक इकाइयां लगाने के 12 प्रस्तावों और स्थापित इकाइयों के विस्तार तथा संशोधन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनसे 2425 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश के इच्छुक उद्यमियों की भूमि की बढ़ती मांग को देखते हुए स्थापित परिसरों में दोमंजिला भवन निर्मित करने पर विचार किया जाएगा। नई बात ये रही कि इस बार बीबीएन के अलावा ऊना जिला के टाहलीवाल और अंब में भी नए उद्योग आए हैं। मंजूर प्रस्तावों में 35.99 करोड़ रुपये के अंबा मेटल मेल्टिंग फरनेस प्वाइंट से 54 लोगों, हिमाद्रि फैरो एलोएज के 309.64 करोड़ रुपये से 520 लोगों, बारमेंद्र एग्रोटैक के 102.06 करोड़ के निवेश से 100 लोगों, सीडीआर एग्रोज के 33.16 करोड़ के निवेश से 184 व्यक्तियों और 150 करोड़ के निवेश से हिमालय एलकलीज एंड कैमिकल्स से 250 लोगों को रोजगार मिलेगा। विस्तार प्रस्तावों में एबॉट हेल्थकेयर के 87.87 करोड़ के निवेश से 54 व्यक्तियों, डीपी चॉकलेट्स इकाई के 72.85 करोड़ के निवेश से 130 लोगों को लाभ मिलेगा। थियोन फार्मा के 25.83 करोड़ के टेबलेट्स एवं कैप्सूल तैयार से 173 व्यक्तियो, लॉरियल के प्रदेश में इकाई स्थापित करने के प्रस्ताव को भी सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। इस अवसर पर उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कार्यकारी मुख्य सचिव पी. मित्रा सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed