सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   10 IPS-HPS officers transferred in Himachal; several SPs also replaced.

Himachal: हिमाचल में 10 आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों के तबादले, कई एसपी भी बदले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jun 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार

 प्रदेश सरकार ने 10 आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं।

10 IPS-HPS officers transferred in Himachal; several SPs also replaced.
आईपीएस अफसरों के तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 10 आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर आईपीएस अधिकारी अभिषेक दुल्लर को पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) नियुक्त किया गया है।  उन्हें पुलिस महानिरीक्षक (सशस्त्र पुलिस एवं प्रशिक्षण) डरोह का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। डीके चौधरी को पुलिस महानिरीक्षक संचार एवं तकनीकी सेवा हमीरपुर भेजा गया है। संदीप कुमार धवल को अब पुलिस जिला देहरा का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। एसपी कांगड़ा अशोक रतन को अब पुलिस मुख्यालय शिमला में पुलिस अधीक्षक (अवकाश आरक्षित) नियुक्त किया गया है।

उनके पास स्पेशल टास्क फोर्स धर्मशाला जोन का अतिरिक्त प्रभार भी था। इल्मा अफरोज विदेश अध्ययन अवकाश से लौटने के बाद पुलिस जिला नूरपुर की पुलिस अधीक्षक बनी हैं। मयंक चौधरी को पुलिस जिला देहरा के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय शिमला में पुलिस अधीक्षक (अवकाश आरक्षित) बनाया गया है। शिमला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक अब बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक होंगे। गौरवजीत सिंह को अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला बनाया गया है। तबादला आदेश हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की ओर से जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो एचपीएस अधिकारी भी बदले

सरकार ने दो एचपीएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश  भी जारी किए हैं। रमन शर्मा अब राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (उत्तरी रेंज), धर्मशाला के पुलिस अधीक्षक होंगे। इससे पहले वे पुलिस मुख्यालय शिमला में अपनी तैनाती का इंतजार कर रहे थे। कुलभूषण वर्मा को पुलिस जिला नूरपुर से स्थानांतरित कर जिला कांगड़ा (धर्मशाला) का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे विशेष कार्य बल (एसटीएफ), धर्मशाला जोन के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed