सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   15 Himachal Police Personnel Receive 'Star Performer' Awards; See the List Here

Shimla: हिमाचल पुलिस के 15 कर्मचारियों को मिला स्टार परफॉर्मर अवार्ड, यहां देखें लिस्ट

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Mar 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार

सम्मान पाने वाले कर्मचारियों की सूची में सब-इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल स्तर तक के जवान शामिल हैं, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान असाधारण समर्पण और जिम्मेदारी का परिचय दिया।

15 Himachal Police Personnel Receive 'Star Performer' Awards; See the List Here
हिमाचल पुलिस के 15 कर्मचारियों को मिला स्टार परफॉर्मर अवार्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने 15 पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए स्टार परफॉर्मर्स अवार्ड से सम्मानित किया है। सम्मान पाने वाले कर्मचारियों की सूची में सब-इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल स्तर तक के जवान शामिल हैं, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान असाधारण समर्पण और जिम्मेदारी का परिचय दिया। सम्मानित होने वालों में सब-इंस्पेक्टर सरदार सिंह, रणधीर सिंह, बशीर मोहम्मद, एएसआई विनय कुमार और गुरजीत सिंह प्रमुख हैं।

Trending Videos


इसके अलावा हेड कांस्टेबल सावन, विजय सिंह, कृष्णा (नंबर-06) और कांस्टेबल अतुल ठाकुर, नीतू भारद्वाज, महिला कांस्टेबल शालिनी, आरती, आशा, गायत्री देवी और सुशील कुमार को भी सराहनीय सेवाओं के लिए सराहा गया है। खास बात यह है कि इस सूची में पांच महिला कर्मियों को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग के अनुसार, इन कर्मियों ने अपराध नियंत्रण, चिट्टा बरामदगी और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है। विभाग का मानना है कि इस तरह के सम्मान से कर्मचारियों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़ती है और जनता के बीच पुलिस की विश्वसनीयता मजबूत होती है। यह पहल पुलिस बल में बेहतर कार्य संस्कृति विकसित करने और कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed