{"_id":"69b86760436e2283400375e9","slug":"30-lakh-spent-on-hosting-haryana-congress-mlas-special-arrangements-made-for-accommodation-and-dining-in-shi-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हरियाणा कांग्रेस विधायकों की मेहमाननवाजी पर 30 लाख खर्च, ठहरने और खानपान की रही विशेष व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हरियाणा कांग्रेस विधायकों की मेहमाननवाजी पर 30 लाख खर्च, ठहरने और खानपान की रही विशेष व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
सार
राज्यसभा चुनाव के बीच हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को हिमाचल लाकर सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया। इस पर करीब 30 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इस दौरान कुफरी, गलू और चायल के आलीशान होटलों में उनके ठहरने और खानपान की विशेष व्यवस्था की गई।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राज्यसभा चुनाव के बीच हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को हिमाचल लाकर सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया। इस पर करीब 30 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इस दौरान कुफरी, गलू और चायल के आलीशान होटलों में उनके ठहरने और खानपान की विशेष व्यवस्था की गई। विधायकों के साथ सांसद, प्रदेश प्रभारी, पार्टी अध्यक्ष, सहयोगी स्टाफ और सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे, जिससे कुल संख्या करीब 60 लोगों तक पहुंच गई।
Trending Videos
सूत्रों के अनुसार विधायकों का ठहराव और भोजन मुख्य रूप से रेडिसन कुफरी और ट्विन टावर गलू में रखा गया। वहीं शनिवार को दोपहर का भोजन आईटीसी तवलीन होटल, चायल में तथा रविवार को दोपहर का भोजन वाइल्ड फ्लावर हॉल में आयोजित किया गया। विधायकों, सांसदों, पार्टी प्रभारी और अन्य वीआईपी लोगों और उनके स्टाफ के ठहरने और खाने-पीने पर करीब 30 लाख रुपए खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन