फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   655 shooters took aim at the shooting championship.

Shimla News: शूटिंग चैंपियनशिप में 655 खिलाड़ियों ने साधा निशाना

Mon, 13 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
655 shooters took aim at the shooting championship.
प्रतियोगिता में 1090 खिलाड़ी
विज्ञापन

ले रहे हैं हिस्सा
कैथलीघाट और शिमला खेल परिसर में हो रहे मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित 31वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 के चौथे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में 655 निशानेबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कैथलीघाट स्थित शूटिंग रेंज और शिमला खेल परिसर में दिनभर मुकाबले उत्साह के साथ जारी रहे। कैथलीघाट शूटिंग रेंज में आयोजित शॉटगन स्पर्धा में 40, पिस्टल वर्ग में 60 और राइफल वर्ग में 55 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं शिमला खेल परिसर में आयोजित 10 मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल स्पर्धाओं में अब तक 510 निशानेबाज प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन के महासचिव ईश्वर रोहल ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे निशानेबाज पूरे जोश और प्रतिस्पर्धी भावना के साथ हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस वर्ष चैंपियनशिप के लिए अब तक 1090 खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। ट्रिपल एंट्री फीस के साथ पंजीकरण की प्रक्रिया अभी भी जारी है। सचिव विजय ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश में शूटिंग खेल को बढ़ावा देना और उभरते निशानेबाजों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article