{"_id":"6a4684227b9a23eb160c3ec9","slug":"accused-arrested-for-making-objectionable-remarks-and-death-threats-against-the-cm-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और मारने की धमकी पर आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और मारने की धमकी पर आरोपी गिरफ्तार
Thu, 02 Jul 2026 09:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/धर्मशाला/भावानगर।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/धर्मशाला/भावानगर।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:00 PM IST
सार
मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान गांव भगोट निवासी रजनीश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। बुधवार को शिवनगर निवासी विश्व शामा ने शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड किए गए वीडियो में मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
वीडियो में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। वीडियो में एक विशेष समुदाय के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। आरोपी की पहचान होने के बाद उसे भोटा पुलिस चौकी में पूछताछ के लिए बुलाया गया। यहां पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने कहा कि मामले में जांच जारी है। अभी तक की जांच में व्यक्ति के खिलाफ सुबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन