{"_id":"6a6ef6b59c8f96a03c002d6e","slug":"video-rotary-chess-pathshala-started-in-shimla-for-children-chess-training-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शिमला में शुरू हुई रोटरी चैस पाठशाला, नन्हे खिलाड़ी सीख रहे शतरंज की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शिमला में शुरू हुई रोटरी चैस पाठशाला, नन्हे खिलाड़ी सीख रहे शतरंज की बारीकियां
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:20 PM IST
Link Copied
बच्चों में तार्किक सोच, एकाग्रता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब शिमला ने रोटरी चैस पाठशाला की शुरुआत की है। रविवार को रोटरी टाउन हॉल में आयोजित इस पाठशाला में नन्हे खिलाड़ी शतरंज की बारीकियां सीख रहे हैं।
इस पहल के तहत 5 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को वरिष्ठ शतरंज प्रशिक्षक संजीवन सरस्वत प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को शतरंज की चालों, रणनीति बनाने और खेल के दौरान निर्णय लेने की कला सिखाई जा रही है।
रोटरी क्लब के अनुसार शतरंज बच्चों के मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। इससे बच्चों में धैर्य, समस्या समाधान की क्षमता और एकाग्रता बढ़ती है।
रोटरी चैस पाठशाला की यह पहल आरएल मंचंदा एंडोमेंट फंड के तहत शुरू की गई है। क्लब का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को शतरंज से जोड़कर उनकी प्रतिभा को निखारना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।