{"_id":"6a6ef06d7d50901de90bcb97","slug":"video-shimla-sunni-market-short-circuit-fire-brigade-saved-major-accident-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla Fire News: सुन्नी बाजार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Fire News: सुन्नी बाजार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:53 PM IST
Link Copied
शिमला जिले के सुन्नी बाजार में रविवार को यूको बैंक के सामने स्थित एक इमारत में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम बिना देर किए मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार, आग राजेंद्र गुप्ता की इमारत में लगी थी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर समय रहते काबू पा लिया। अधिकारियों के अनुसार यदि आग कुछ देर और फैल जाती तो आसपास की दुकानों और अन्य भवनों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान होने की आशंका थी।
घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी की सराहना करते हुए कहा कि समय पर पहुंचकर आग बुझाने से संभावित बड़ा हादसा टल गया और बाजार क्षेत्र सुरक्षित बच गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।