सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Achievement: Ankush from Sirmaur wins a gold medal in National Rowing.

उपलब्धि: नेशनल रोइंग में सिरमौर के अंकुश के नाम स्वर्ण पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Feb 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय सीनियर रोइंग चैंपियनशिप में हिमाचल के कमरऊ के अंकुश तोमर ने स्वर्ण पदक जीता है। 

Achievement: Ankush from Sirmaur wins a gold medal in National Rowing.
नेशनल रोइंग में सिरमौर के अंकुश के नाम स्वर्ण पदक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

43वीं राष्ट्रीय सीनियर रोइंग चैंपियनशिप में हिमाचल के कमरऊ के अंकुश तोमर ने स्वर्ण पदक जीता है। पुणे में प्रतियोगिता में शानदार सफलता पर अंकुश के परिजनों और गांव में खुशी की लहर है। सेना में तैनात अंकुश ने इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने के सपने को पूरा करने की तरफ धीरे-धीरे कदम बढ़ा रहे हैं। बता दें कि पुणे में 43वीं सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप हुई। इसमें सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड टीम स्वर्ण पदक और आर्मी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड टीम ने रजत पदत प्राप्त किया है।
Trending Videos

स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली टीम के सदस्य हिमाचल के सिरमौर के कमरऊ निवासी सेना के जवान अंकुश तोमर ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। इससे भारत के ओलंपिक सपनों को भी एक नई दिशा मिली है। 27 से 31 जनवरी तक सीएमई के आर्मी रोविंग नोड के माध्यम से चैंपियनशिप हुई। वर्ष 2018 से देश की 18 ग्रेनेडियर्स में तैनात कमरऊ निवासी अंकुश तोमर ने बताया कि देश के लिए अंतरराष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में पदक जीतना सपना है। इस सपने की तरफ राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन से आगे बढ़ने का प्रयास हो रहा है। अब तक कुल देवता शिरगुल महाराज, देवी ठाहरी, पिता रामलाल तोमर, मां गुलाबी देवी और बड़े भाई मोहन तोमर समेत ग्रामीणों का आशीर्वाद रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 से 2024 तक स्वर्ण पदक के बाद रजत और कांस्य पदक राष्ट्रीय रोइंग में जीतने में कामयाब रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed