फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   actor Salman Khan's sister Arpita reached mandi along with husband Ayush and two children, all home quarantine

सलमान खान की बहन अर्पिता पति आयुष और दो बच्चों के साथ पहुंचीं मंडी, सभी होम क्वारंटीन

Mon, 22 Jun 2020 07:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jun 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
actor Salman Khan's sister Arpita reached mandi along with husband Ayush and two children, all home quarantine
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

मायानगरी मुंबई से सलमान खान की बहन अर्पिता अपने पति आयुष शर्मा और दो बच्चों के साथ हिमाचल के मंडी पहुंचकर होम क्वारंटीन हो गई हैं।  कुछ दिन पहले प्रशासन की मंजूरी से गुपचुप तरीके से इन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से मंडी लाया गया। उल्लेखनीय है कि सलमान की बहन अर्पिता खान की शादी पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री सुखराम के पोते और पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आयुष के साथ हुई है। शादी के बाद दूसरी बार अर्पिता कोविड संकट के दौरान मंडी में पहुंची हैं। जिसको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। यह भी सूचना है कि अर्पिता परिवार के साथ अनिल शर्मा के नए मकान में रह रही हैं। उधर, अभिनेता सुशांत राजपूत के सुसाइड करने के बाद उनके प्रशंसकों के निशाने पर सलमान खान का पूरा परिवार है।

विज्ञापन


विरोध के चलते जहां खान परिवार ने अपने सोशल मीडिया के कई अकाउंट निष्क्रिय कर दिए हैं। वहीं खान परिवार के दामाद व मंडी जिला के युवा अभिनेता आयुष शर्मा ने भी सोशल मीडिया के कुछ अकाउंट निष्क्रिय किए हैं। उधर, उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि प्रशासन की मजूंरी के बाद आयुष अपनी पत्नी अर्पिता खान और दो बच्चों के साथ मंडी पहुंचे हैं। उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। चंडीगढ़ से परिवार हेलीकॉप्टर से पहुंचा है। परिवार में 10 साल से कम उम्र के दो बच्चे हैं, इसलिए इन्हें होम क्वारंटीन रखा गया है। नियमों के तहत ही परिवार मंडी में रह रहा है। 14 जून को परिवार मुंबई से मंडी पहुंचा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेंद्र ने कहा कि सभी के मंगलवार को कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed