{"_id":"6a53958781e03fee4b006464","slug":"an-ambulance-road-will-be-constructed-up-to-the-garhwal-sabha-bhawan-in-ramnagar-shimla-news-c-19-sml1002-752482-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: रामनगर में गढ़वाल सभा भवन तक बनेगा एंबुलेंस रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: रामनगर में गढ़वाल सभा भवन तक बनेगा एंबुलेंस रोड
विज्ञापन
शिमला के रामनगर वार्ड में स्थानीय निवासी से बात करते शिमला शहरी विधायक हरीश जनार्था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 लाख से निर्माण कार्य शुरू, विधायक हरीश जनारथा ने किया शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के रामनगर क्षेत्र में गढ़वाल सभा भवन तक बनने वाली लिंक रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। विधायक हरीश जनारथा ने रविवार को सड़क का शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। करीब 20 लाख से बनने वाली सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
सड़क बनने के बाद गढ़वाल सभा भवन तक एंबुलेंस सहित अन्य छोटे वाहनों की आवाजाही आसान हो जाएगी। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी। अभी सड़क सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इस अवसर पर जनारथा ने कहा कि सड़क लंबे समय से स्थानीय लोगों की प्रमुख मांग थी। लोगों की सुविधा को देखते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दिलाई गई और अब निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों की आवाजाही सुगम होगी और वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा। विधायक ने बताया कि लिंक रोड के साथ-साथ रामनगर में पार्किंग सुविधा विकसित करने की दिशा में भी जल्द काम शुरू किया जाएगा। पार्किंग बनने से क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग और जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।