फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mayor took stock of the damage and construction work.

Shimla News: मेयर ने नुकसान और निर्माण कार्याें का लिया जायजा

Sun, 12 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mayor took stock of the damage and construction work.
छोटा शिमला और ब्रॉकहास्ट क्षेत्र का किया दौरान, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। महापौर सुरेंद्र चौहान ने रविवार को छोटा शिमला क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारी बारिश से हुए नुकसान का भी जायजा लिया और अधिकारियों को राहत एवं मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
महापौर ने साधनाघाटी में बीएम मोटर्स के समीप निर्माणाधीन नाली का निरीक्षण किया। लोगों की मांग पर यहां नाली को भूमिगत किया जा रहा है। इसके साथ ही पक्के नालों का निर्माण भी किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर रेलिंग लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

इसके बाद महापौर ने ब्रॉकहास्ट के समीप नगर निगम के निर्माणाधीन नए परिसर का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। इस परिसर में युवाओं के लिए जिम और टेबल टेनिस जैसी खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। चौहान ने कहा कि बरसात में लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अपने घरों के आसपास पानी की निकासी व्यवस्था पर नजर रखें। यदि कहीं मलबा या कचरा नालियों की निकासी में बाधा बन रहा हो तो इसकी सूचना तुरंत नगर निगम को दें, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर निगम ने सभी विभागों को जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। शहर में बारिश से होने वाले नुकसान की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है और प्रभावित स्थानों पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed