सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   An Emotional Scene at the Mandi: Elderly Mother Embraces DC in Memory of Her Son

Mandi: मंडी में ममता का भावुक दृश्य, बेटे की याद में बुजुर्ग मां ने डीसी को लगाया गले, जानें पूरा मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Mar 2026 01:33 PM IST
विज्ञापन
सार

सुंदरनगर की रहने वाली रुक्मिणी, जिन्होंने बीते वर्ष प्राकृतिक आपदा में अपने जवान बेटे को खो दिया था, डीसी कार्यालय पहुंचते ही खुद को रोक नहीं पाईं और अपूर्व देवगन को बेटे की तरह गले लगाकर फूट-फूटकर रो पड़ीं।

An Emotional Scene at the Mandi: Elderly Mother Embraces DC in Memory of Her Son
टे की याद में बुजुर्ग मां ने डीसी को लगाया गले। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

आंखों में आंसू और दिल में बेटे की याद लिए एक बुजुर्ग मां का दर्द उस समय भावनाओं में बदल गया, जब वह मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन से मिलीं। सुंदरनगर की रहने वाली रुक्मिणी, जिन्होंने बीते वर्ष प्राकृतिक आपदा में अपने जवान बेटे को खो दिया था, डीसी कार्यालय पहुंचते ही खुद को रोक नहीं पाईं और अपूर्व देवगन को बेटे की तरह गले लगाकर फूट-फूटकर रो पड़ीं।

Trending Videos

बताया जा रहा है कि रुक्मिणी को जब 20 मार्च को डीसी अपूर्व देवगन के जन्मदिन की जानकारी मिली, तो वह उनसे मिलने की इच्छा नहीं रोक सकीं। वह अपने दिवंगत बेटे राहुल के दोस्त राधे श्याम के साथ डीसी कार्यालय पहुंचीं। जैसे ही वह डीसी के केबिन में दाखिल हुईं, उनकी आंखों से आंसुओं की धारा बह निकली और उन्होंने अपूर्व देवगन को अपने बेटे की तरह कसकर गले लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त अपूर्व देवगन ने भी एक अधिकारी नहीं, बल्कि बेटे की तरह रुक्मिणी को संभाला और उनकी भावनाओं का सम्मान किया। इस भावुक पल को राधे श्याम ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। राधे श्याम ने बताया कि डीसी की छवि उनके दिवंगत दोस्त से काफी मिलती-जुलती है, जिसके कारण रूकमणी खुद को उनसे मिलने से रोक नहीं पाईं। मुलाकात के दौरान अपूर्व देवगन ने रुक्मिणी को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने हादसे के दौरान सभी प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए थे।

भूस्खलन में गई थी बेटे की जान
गौरतलब है कि 2 सितंबर की शाम को मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र के जंगमबाग में भीषण भूस्खलन की घटना में 7 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 4 लोग एक ही परिवार के थे। इसी हादसे में रूकमणी का बेटा राहुल मंडयाल भी स्कूटी पर घर लौटते समय लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया था। उस समय पूरा मंडी जिला करसोग से धर्मपुर तक प्राकृतिक आपदा की चपेट में था। हादसे के तुरंत बाद प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। स्वयं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की थी। राहुल मंडयाल यूथ कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता था। उसकी असमय मौत पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed