सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Annual exams for non board classes in all schools across Himachal will now be held in December

Himachal: हिमाचल के सभी स्कूलों में 10वीं-12वीं को छोड़ दिसंबर में होंगी वार्षिक परीक्षाएं, बैठक में फैसला

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार

अब नई व्यवस्था के तहत पूरे प्रदेश में गैर बोर्ड कक्षाओं का नया सत्र शुरू होगा। बुधवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में यह फैसला किया गया।

Annual exams for non board classes in all schools across Himachal will now be held in December
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की बैठक की अध्यक्षता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में अब 10वीं और 12वीं को छोड़ सभी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर में होंगी। अभी ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में परीक्षाएं मार्च में होती हैं और अप्रैल में यहां नया सत्र शुरू होता था। शीतकालीन स्कूलों में पहले से ही दिसंबर में वार्षिक परीक्षाएं होती आ रही हैं। अब नई व्यवस्था के तहत पूरे प्रदेश में नॉन बोर्ड कक्षाओं का फरवरी में नया सत्र शुरू होगा। बुधवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में यह फैसला किया गया।

खराब प्रदर्शन पर रोकी जा सकती है शिक्षकों की वेतन वृद्धि

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों का विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा। अधिकारियों को जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी जा सकती है। उन्होंने बायोमैट्रिक उपस्थिति को अनिवार्य बनाने व अनुपालना न होने की स्थिति में वेतन कटौती जैसे कदमों पर भी बल दिया। शिक्षा मंत्री ने विभाग को उपनिदेशकों की पदोन्नति संबंधी विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योगों के साथ काम करने वाले विद्यार्थियों को स्टाइपेंड


बैठक में फैसला किया गया कि स्नातक डिग्री पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों के लिए अप्रेंटिसशिप समाहित डिग्री शुरू की जाएगी। इस पहल के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न उद्योगों के साथ कार्य करने का अवसर मिलेगा और उन्हें स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा। इससे उनके कौशल विकास के साथ-साथ रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

विज्ञापन

कॉलेजों में पढ़ाए जाएंगे विदेशी भाषाओं के पाठ्यक्रम

 शिक्षा मंत्री ने कहा कि कॉलेज स्तर पर विदेशी भाषाओं के पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है, जिससे विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की भाषा दक्षता प्राप्त होगी और अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। योजना के तहत वीवॉक में चार नए पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed