फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   awareness camp in shimla

Shimla News: वाकनाघाट में लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

Sun, 02 Aug 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
awareness camp in shimla
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। देशभर में रविवार को नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ। 100 सप्ताह तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। प्रदेश में भी अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिमला स्थित जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाकनाघाट में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और नशामुक्त जीवन का संकल्प लिया।

अभियान के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ सामाजिक अभियान का नेतृत्व करने और अपने परिवारों व समुदायों को जागरूक करने का आह्वान किया। अभियान के दौरान अगले 100 सप्ताह तक जागरूकता रैलियां, खेल गतिविधियां, युवा संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग सत्र और जनसंपर्क अभियान आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना और उन्हें सकारात्मक सामाजिक बदलाव का भागीदार बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed