फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   road to be built in shimla

Shimla News: उपनगरों में सड़कों-रास्तों का होगा निर्माण, जनता को मिलेगी राहत

Sun, 02 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
road to be built in shimla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर के विभिन्न वार्डों में अगले दो महीने के दौरान कई नए काम करवाने को मंजूरी मिल गई है। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। शहर के संजौली वार्ड में सेंट जेवियर नॉर्थ ओक से बाईपास संजौली तक सीढि़यों की मरम्मत की जाएगी।

वार्ड नंबर 27 कसुम्पटी में राष्ट्रीय राजमार्ग 22 बाईपास से गोरखु लॉज तक एंबुलेंस सड़क बनाई जाएगी। इस काम पर 9.64 लाख रुपये खर्च होंगे। ढली में नई सुरंग के पास वार्ड नंबर 21 मशोबरा में एक शौचालय ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। भट्ठाकुफर में चंदेल निवास से लता निवास तक नाले पर रास्ता बनाया जाएगा। जाखू में अमर भवन से कीमैन क्वार्टर तक नगर निगम की सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस काम पर 9.53 लाख रुपये खर्च होंगे। कच्चीघाटी में आंजी से गौतम निवास तक एंबुलेंस सड़क का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम का कहना है कि बजट की उपलब्धता के आधार पर वार्डाें में नए काम करवाए जा रहे हैं। अभी बरसात से हो रहे नुकसान की भरपाई के काम भी प्राथमिकता के तौर पर करवाए जा रहे हैं। शहर में नगर निगम को इस मानसून सीजन के दौरान करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed