फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   political news shimla

Shimla News: जिला परिषद में किसकी बनेगी सरकार, फैसला आज, कांग्रेस कर सकती है किनारा

Sun, 02 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
political news shimla
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पूर्वाह्न 11:00 बजे बचत भवन में होंगे चुनाव
विज्ञापन

हरियाणा से सुबह ही शिमला पहुंचेंगे भाजपा समर्थित सदस्य
कांग्रेस ने अपने सभी सदस्यों को फिलहाल चुनाव में न पहुंचने के दिए हैं निर्देश, कोरम पूरा न हुआ तो टलेंगे चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला परिषद में किसकी सरकार बनेगी, इस पर सोमवार को फैसला हो सकता है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की सरदारी किस पार्टी के हाथों में जाएगी, इसके लिए सोमवार को बचत भवन में चुनाव करवाए जा रहे हैं। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से तैयार शेड्यूल के अनुसार सोमवार को चुनाव होंगे या नहीं, इस पर संशय है।
कांग्रेस ने एक दिन पहले ही रविवार को इस चुनाव से किनारा करने का फैसला लिया है। पार्टी ने अपने सभी समर्थित सदस्यों को चुनाव में शामिल न होने के निर्देश दिए हैं। यदि ऐसा होता है तो जिला परिषद का कोरम पूरा नहीं हो पाएगा। 25 सदस्यों वाली जिला परिषद में कोरम पूरा करने के लिए दो तिहाई यानि 17 सदस्यों का बैठक में पहुंचना जरूरी है। इसके बाद ही चुनाव करवाए जा सकते हैं। यदि कांग्रेस के सभी सदस्य बैठक से किनारा करते हैं तो भाजपा निर्दलीयों के साथ मिलकर भी इस आंकड़े को नहीं छू पाएगी। इससे चुनाव टल सकते हैं। हालांकि, इस पर सोमवार सुबह ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय परिसर स्थित बचत भवन में पूर्वाह्न 11:00 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बचत भवन में नामांकन से लेकर मतदान तक की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव के लिए जिला पंचायत अधिकारी की ओर से मतपेटियां बना दी गई हैं। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से करवाया जा सके, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव के दौरान सुरक्षा के व्यवस्था के इंतजाम भी कड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सुबह हरियाणा से शिमला पहुंचेंगे भाजपा सदस्य
शिमला जिला परिषद में कुल 25 वार्ड हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने के लिए किसी भी दल को कम से कम 13 सदस्यों का साथ चाहिए। अभी दोनों ही दलों के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। भाजपा दो दिन पहले ही अपने समर्थित जिला परिषद सदस्यों को हरियाणा ले गई है। यहां पर दो दिनों तक उन्हें रेस्ट हाउस में ठहराया गया। सूत्रों की मानें तो अपनी बात पर टिके रहने व कसम खिलाने तक को कहा है। कई नेता भी साथ रहकर इन सदस्यों की नब्ज टटोल रहे हैं। सोमवार सुबह ये सभी सदस्य शिमला पहुंचेंगे और चुनाव में हिस्सा लेंगे।

इनसेट
चुनाव में नहीं लेंगे हिस्सा : हिमराल
कांग्रेस शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि जिला परिषद में पार्टी के पास बहुमत है। अभी सभी सदस्यों को एकजुट किया जा रहा है। मंगलवार तक मुख्यमंत्री के साथ भी सभी सदस्यों की बैठक होनी है। पार्टी समर्थित सदस्य सोमवार को होने वाले चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक के बाद ही सभी चुनाव के लिए आएंगे। भाजपा के पास भी पूरा बहुमत नहीं है। निर्दलीयों से बात की जा रही है।


इनसेट
हार से पहले ही डर गई है कांग्रेस : केशव
जिला भाजपाध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि जिला शिमला से सरकार के तीन कैबिनेट मंत्री हैं। इसके बावजूद कांग्रेस को जिला परिषद में हार का सामना करना पड़ा है। यही वजह है कि 63 दिन बीतने के बाद भी सरकार ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं करवाया है। यह जनमत का अपमान है। भाजपा समर्थित सदस्यों को कई तरह से डराया और धमकाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। 13 भाजपा समर्थित सदस्यों को इसी वजह से हरियाणा भेजा गया। भाजपा के पास बहुमत है। यही वजह है कि कांग्रेस समर्थित सदस्य बैठक से अनुपस्थित रहकर कोरम पूरा नहीं होने देंगे और चुनावों को टाल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed