{"_id":"628b6fd27fe1c860a93e6e71","slug":"sunita-passed-gpat-will-get-a-scholarship-of-rs-12-400-every-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: सुनीता ने पास किया जीपैट, हर माह मिलेगी 12,400 रुपये की छात्रवृत्ति","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
उपलब्धि: सुनीता ने पास किया जीपैट, हर माह मिलेगी 12,400 रुपये की छात्रवृत्ति
Mon, 23 May 2022 05:02 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 23 May 2022 05:02 PM IST
सार
सुंदरनगर कॉलेज ऑफ फार्मेसी की आठवें सेमेस्टर की छात्रा सुनीता देवी ने ऑल इंडिया जीपैट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट) उत्तीर्ण कर कॉलेज का नाम चमकाया है। सुनीता को एम फार्मेसी के लिए 12,400 रुपये की छात्रवृत्ति हर महीने दी जाएगी।
विज्ञापन
छात्रा सुनीता देवी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर कॉलेज ऑफ फार्मेसी की आठवें सेमेस्टर की छात्रा सुनीता देवी ने ऑल इंडिया जीपैट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट) उत्तीर्ण कर कॉलेज का नाम चमकाया है। सुनीता को एम फार्मेसी के लिए 12,400 रुपये की छात्रवृत्ति हर महीने दी जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से करवाई गई यह परीक्षा स्नातकोत्तर और पीएचडी की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करती है। छात्रवृत्ति की राशि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद देती है।
विज्ञापन
इसमें एम फार्मेसी के लिए 12,400 रुपये जो साल के लिए और पीएचडी के लिए 28 हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाते हैं। नौ अप्रैल को यह परीक्षा देशभर में करीब 53,000 अभ्यर्थियों ने दी थी। 4,447 विद्यार्थियों ने परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। कॉलेज के चैयरमैन नरेश चौहान, निदेशक और प्रधानाचार्य डॉ. वीके गुप्ता ने इस उपलब्धि के लिए सुनीता को बधाई दी।
विज्ञापन